Home इंदौर जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 4 लाख 93 हजार मीट्रिक...

जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 4 लाख 93 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान उपार्जित 58 हजार 864 कृषकों से उपार्जित की जा चुकी है धान कृषकों को किया गया 870 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान

15
0

कटनी  – खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले में 1 दिसंबर से समर्थन मूल्य पर शुरू हुये धान उपार्जन में बुधवार 20 जनवरी तक कुल 58 हजार 864 कृषकों से अब तक 4 लाख 93 हजार 952 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है। जिले में अब तक 59 हजार 568 कृषकों द्वारा स्लॉट की बुकिंग की जा चुकी है तथा 3 लाख 97 हजार 759 मीट्रिक टन के स्वीकृति पत्रक भी जारी किये जा चुके है। सा‍थ ही अब तक कृषकों को उपार्जित धान का 870.81 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है।

धान उपार्जन में बहोरीबंद अग्रणी

          जिले में अब तक समर्थन मूल्य पर हुए धान उपार्जन के मामले में तहसील बहोरीबंद अग्रणी है। यहां अब तक की स्थिति में कुल 12155 किसानों से 1 लाख 3 हजार 360  मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है। जबकि दूसरे नंबर पर तहसील ढ़ीमरखेड़ा में 10054 किसानों से 72 हजार 941 मीट्रिक टन धान समर्थन मूल्य पर उपार्जित की जा चुकी है।

          इसी प्रकार रीठी तहसील में 7427 कृषकों से 70 हजार 572 मीट्रिक टन धान उपार्जित की गई है। जबकि विजयराघवगढ़ तहसील में अब तक 6800 किसानों से 56 हजार 321 मीट्रिक टन धान उपार्जित की जा चुकी है। बड़वारा तहसील में अब तक की स्थिति में 7490 किसानों से 55 हजार 102 मीट्रिक टन धान उपार्जित की गई है। वहीं बरही तहसील में 6029 किसानों से 52 हजार 537 मीट्रिक टन धान उपार्जित की जा चुकी है।

इसके अलावा स्लीमनाबाद तहसील में 4117 किसानों से 37 हजार 505 मीट्रिक टन, कटनी नगर तहसील में 2646 किसानों से 27 हजार 684 मीट्रिक टन और कटनी ग्रामीण तहसील में 2146 किसानों से 17 हजार 929 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here