कटनी – संकल्प से समाधान अभियान के प्रथम चरण में सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए केंद्र सरकार एवं राज्य शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का हितलाभ पात्रता के अनुसार आवेदकों को दिलाया जाना सुनिश्चित करें, इसके क्रियान्वयन में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का संतुष्टि पूर्ण निराकरण करें। समग्र ईकेवाईसी, निर्माणाधीन अपूर्ण निर्माण एवं विकास कार्य और चेकर अधिकारियों द्वारा सत्यापन कार्य,आवास पूर्णता, श्रमिक नियोजन और लेवर बजट में वृद्धि, मनरेगा योजना अंतर्गत सामग्री भुगतान, एक बगिया मां के नाम, जल संवर्धन, नागरिकों को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, सहित एजेंडा के अनुसार अन्य विषयों पर प्रगति लाएं। इस आशय के निर्देश जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री यजुवेंद्र कोरी ने बुधवार को मंगल भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में ग्राम पंचायतों के सचिव, ग्राम रोजगार सहायक एवं योजना प्रभारी अधिकारियों को दिए। उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हर सिमरनप्रीत कौर द्वारा विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा,अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण किया जाकर जनपद स्तरीय अधिकारियों को निरंतर आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक में सीईओ श्री कोरी ने न्यूनतम प्रगति वाली ग्राम पंचायतों को विशेष रूप से सजग रहकर प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया। समीक्षा बैठक में सहायक यंत्री अजय केसरवानी, आरपी मार्को,अभिषेक भार्गव, संतोष पाठक, धर्मेंद्र पटेल, अजिताभ सिंह , विनोद एवं अन्य अधिकारियों कर्मचारियों की मौजूदगी रही।
जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर के निर्देश पर विभागीय योजनाओं में प्रगति लाने ढीमरखेड़ा में हुई समीक्षा बैठक* *संकल्प से समाधान अभियान के क्रियान्वयन में कोताही बर्दाश्त नहीं – श्री कोरी*
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42








