Home इंदौर केन्‍द्रीय मंत्री श्री नड्डा का हुआ आत्‍मीय स्‍वागत

केन्‍द्रीय मंत्री श्री नड्डा का हुआ आत्‍मीय स्‍वागत

34
0

जबलपुर,
केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा
का आज शाम जबलपुर आगमन पर आत्‍मीय स्‍वागत किया गया। श्री नड्डा शाम करीब 5.30 बजे नई दिल्‍ली से वायुयान द्वारा डुमना एयरपोर्ट पहुंचे थे। लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने पुष्‍पगुच्‍छ भेंट कर एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की। केन्‍द्रीय मंत्री श्री नड्डा का स्‍वागत महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्‍नू, विधायक श्री अशोक रोहाणी, श्री सुशील तिवारी इंदु एवं श्री नीरज सिंह, जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोटिया, नगर निगम अध्‍यक्ष श्री रिकुंज विज, भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री राहुल कोठारी, प्रदेश कोषाध्‍यक्ष श्री अखिलेश जैन, प्रदेश महिला मोर्चा अध्‍यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे, नगर अध्‍यक्ष श्री रत्‍नेश सोनकर, ग्रामीण अध्‍यक्ष श्री राजकुमार पटेल, पूर्व मंत्री श्री शरद जैन, श्री सुभाष तिवारी रानू, श्री विनोद गोटिया ने किया। इस अवसर पर कलेक्‍टर श्री राघवेन्‍द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्‍याय भी मौजूद थे।


Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here