Home इंदौर गणतंत्र दिवस की संध्या पर नगर निगम ऑडिटोरियम में लोकतंत्र का लोक...

गणतंत्र दिवस की संध्या पर नगर निगम ऑडिटोरियम में लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व का हुआ आयोजन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया प्रशस्ति पत्र

20
0

कटनी  – गणतंत्र दिवस की संध्या पर लोकतंत्र के लोक पर्व पर भारत पर्व का आयोजन नगर निगम के बस स्टैंड ऑडिटोरियम में किया गया। जिसमें सुश्री कहकशां अंजुम की अगुवाई में 9 सदस्‍यीय दल द्वारा बुंदेली लोकगायन और जबलपुर की श्रीमती स्‍वाति मोदी तिवारी के नेतृत्‍व में 15 सदस्यीय दल द्वारा कथक नृत्‍य की शानदार प्रस्‍तुति दी गई। कार्यक्रम में वंदे मातरम, चित्र प्रदर्शनी प्रदर्शनी लगाई गई। इसके अलावा जिला जनसंपर्क कार्यालय कटनी द्वारा विभिन्‍न विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर आधारित विकास प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे लोगों ने भरपूर सराहा।कार्यक्रम में विधायक मुड़वारा श्री संदीप जायसवाल,कलेक्टर श्री आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्‍वकर्मा, श्री जितेंद्र कुमार  शर्मा पी डी जे कटनी, श्री भू भास्कर यादव प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट, श्री एस पी एस बुंदेला डिस्ट्रिक्ट जज कटनी, श्री जे पी चिड़ार  सी थे एम कटनी, श्री  अजय कुमार नागेश डिस्ट्रिक्ट रजिस्टार कटनी,जिला भाजपा अध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी,अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर जितेन्‍द्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्रा, विंकी सिंहमारे उईके, ज्योति लिल्‍हारे, एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, पर्यावरणविद् एवं सचिव मानव जीवन विकास समिति निर्भय सिंह, नगर निगम उपायुक्त शैलेष गुप्‍ता सहित अन्य जिला अधिकारियों की मौजूदगी थीं। मां सरस्वती के पूजन के पश्चात देशभक्ति गीत की मनमोहक प्रस्तुति से भारत पर्व कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पश्चात कलेक्टर श्री तिवारी द्वारा जिले के विभिन्न शासकीय विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here