महापौर श्रीमती सूरी के नवाचार के तहत 3 फरवरी को निगम कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित महापौर श्रीमती सूरी स्वयं उपस्थित रहकर नागरिकों के आवेदनों पर करेंगी सुनवाई
कटनी – आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से महापौर श्रीमती सूरी द्वारा किए गए नवाचार के तहत मंगलवार 3 फरवरी को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक नगर निगम के मेयर इन काउंसिल कक्ष में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।जनसुनवाई के दौरान महापौर श्रीमती सूरी स्वयं उपस्थित रहकर नागरिकों के आवेदनों, शिकायतों एवं सुझावों पर सुनवाई करेंगी तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश देंगी। इस पहल से नागरिकों को सीधे अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा और प्रशासनिक पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा। उल्लेखनीय है कि विगत मंगलवार 27 जनवरी को आयोजित प्रथम महापौर जनसुनवाई के दौरान पहुंचे 26 आवेदकों के आवेदनों पर सुनवाई की जाकर 9 आवेदनों का तत्काल निराकरण किए जाने पर संबंधित आवेदकों द्वारा निगम प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया था।नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे 3 फरवरी को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में निर्धारित समय पर निगम कार्यालय पहुंचे, तथा अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेज साथ लाएं, जिससे शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।
«
Prev
1
/
42
Next
»
हनुमान प्रकटोत्सव पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा भक्तों ने लगाये जय श्री राम के जयकारे
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बहोरीबंद इकाई द्वारा किया गया सम्मान समारोह
निकाली गई 1151 कलशो की भाव प्रकट करते हुए विशाल शोभायात्रा
मरही माता मंदिर में लगी भक्तों की अपार भीड़
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन