Home इंदौर सुगम आवागमन मुहैया कराने अतिक्रमण टीम के सक्रिय प्रयास मुख्य...

सुगम आवागमन मुहैया कराने अतिक्रमण टीम के सक्रिय प्रयास मुख्य मार्गों एवं बाजार क्षेत्रों में आवागमन हुआ व्यवस्थित, बिना अनुमति निर्माण कार्य पर सामग्री की गई जब्त

20
0

कटनी  शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर अतिक्रमण शाखा की गठित पृथक-पृथक टीमों द्वारा नगर निगम के विभिन्न मुख्य मार्गो में गुरूवार प्रातः से ही अभियान चलाकर शहर के विभिन्न व्यस्त एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में कार्रवाई कर सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करानें की कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान राम जानकी वार्ड प्रेम नगर में शासकीय जमीन पर अनाधिकृत रूप से चल रहे निर्माण तथा घंटाघर के पास बिना अनुमति कराये जा रहे निर्माण कार्य पर भी नियमानुसार कार्यवाही की जाकर निर्माण समग्री को जब्त किया गया।

मुख्य मार्गो को किया व्यवस्थित

अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह ने बताया कि अतिक्रमण दल की अलग अलग टीमों द्वारा अभियान के दौरान थाना तिराहा से एसबीआई तिराहा होते हुए महारानी लक्ष्मी बाई  तिराहा तक के मुख्य मार्ग के किनारे अनाधिकृत रूप से बैठकर व्यवसाय करने वाले सब्जी विक्रेताओं तथा ठेला संचालकों को मार्ग से हटाकर जिला चिकित्सालय के सामने निर्मित हॉकर्स जोन भेजकर मार्ग की यातायात व्यवस्था को सुगम किया गया। वहीं थाना कोतवाली से नगर निगम कार्यालय से मिशन चौक तक के फल, जूते चप्पल, चश्मा टोपी चाट एवं होटल सहित अन्य व्यवसायियों पर भी मुनादी के माध्यम से मुख्य मार्ग को छोड़कर व्यवस्थित रूप से व्यवसाय करने की हिदायत दी जाकर सार्वजनिक मार्ग को अतिक्रमण मुक्त किया जाकर आवागमन व्यवस्थित किया गया।

बाजार क्षेत्र में भी हुई कार्यवाही

बाजार क्षेत्र के अंदरूनी मार्गो की सुचारू आवागमन व्यवस्था हेतु झंडा बाजार, कपडा बाजार, गोल बाजार के गल्ला, कपड़ा एवं व्यवसायियो के बोर्ड एवं दुकान सामग्री आदि को सार्वजनिक मार्गो से पृथक कराने के साथ ही सुभाष चौक एवं देश भंडार के सामने मार्ग पर फूल माला विक्रय करनें वाले व्यवसायियों को सार्वजनिक मार्ग से अलग करनें की कार्यवाही की गई।

सार्वजनिक मार्गो में खड़े वाहनों को कराया अलग

अतिक्रमण अमले की टीम द्वारा मिशन चैक से चांडक चैक से आजद चौक होते हुए चांडक चौक तक, बरगवां एवं नगर के अन्य मुख्य मार्गो  में  मुनादी के माध्यम सड़क में अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों को व्यवस्थित करनें तथा मार्ग के मोटर मैकेनिकों को सार्वजनिक मार्गो  में वाहनों को खड़ा न करनें की मुनादी के माध्यम से हिदायत दी जाकर मार्ग को व्यवस्थित किया गया।  कार्रवाई के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखी गई तथा अतिक्रमणकारियों को भविष्य में सार्वजनिक स्थलों पर कब्जा न करने की सख्त हिदायत दी गई। अतिक्रमण प्रभारी ने बताया कि नगर निगम द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा ताकि नागरिकों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here