फरवरी – प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी द्वारा ग्राम बिजौरी मझगवां में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का सात दिवसीय विशेष शिविर का बुधवार को गरिमामय वातावरण में समापन हुआ। समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ,, विशिष्ट अतिथि एसडीएम कटनी श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, पर्यावरणविद् एवं मानव जीवन विकास समिति के सचिव निर्भय सिंह,तहसीलदार बड़वारा श्री ऋषि गौतम उपस्थित रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चरणों में दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कुमारी दीपा विश्वकर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बाजपेई एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. माधुरी गर्ग द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. शोभाराम मेहरा की विशेष उपस्थिति रही।अपने संबोधन में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने एनएसएस के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि “कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता। हर काम को उत्साह और समर्पण के साथ करना चाहिए। निरंतर प्रयास से ही सफलता प्राप्त होती है।” उन्होंने स्वयंसेवकों की दिनचर्या की जानकारी ली तथा उनके सेवा कार्यों की सराहना की।डॉ. शोभाराम मेहरा ने विद्यार्थियों को एनएसएस की विभिन्न गतिविधियों एवं प्रमाण पत्रों की जानकारी दी। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक नृत्य ने कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। मानव जीवन विकास समिति के सचिव श्री निर्भय सिंह ने संस्था की ओर से स्मृति चिन्ह एवं मिलेट्स भेंट कर अतिथियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में 78 छात्राएं एवं 32 छात्र उपस्थित रहे। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. माधुरी गर्ग ने किया। इस अवसर पर जिला संगठक डॉ. रुक्मणी प्रताप सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, डॉ. ज्ञानेंद्र मोहन, डॉ. सुची सिंह, डॉ. शैलजा सिंह, डॉ. राजश्री शर्मा, डॉ. नरेश कुलस्ते सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।कलेक्टर श्री तिवारी ने स्वयंसेवकों के साथ भोजन कर उसकी सराहना की तथा प्रधानमंत्री की पहल “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम अंतर्गत पौधारोपण कर सभी को आशीर्वचन प्रदान किया।शिविर के दौरान टीआई बड़वारा श्री के.के. पटेल ने भी विद्यार्थियों को डिजिटल इंडिया, साइबर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं प्रशासनिक सेवाओं में प्रवेश संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। अंत में डॉ. माधुरी गर्ग ने सभी अतिथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया।
एनएसएस सात दिवसीय शिविर का भव्य समापन, कलेक्टर ने किया विद्यार्थियों का मार्गदर्शन
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42









