जबलपुर, मध्यप्रदेश मछुआरा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री सीताराम बाथम ने आज शनिवार को जबलपुर प्रवास के दौरान मछुआरों से संवाद किया तथा उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ लेकर आधुनिक तरीकों से मत्स्य पालन करने का आग्रह किया। केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त श्री बाथम ने विभागीय गतिविधियों की जानकारी भी जबलपुर प्रवास के दौरान ली। मछुआरा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री बाथम के स्वागत में गंगासागर मत्स्योद्योग सहकारी समिति गंगासागर और मत्स्योद्योग सहकारी समिति फूटताल द्वारा कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये उन्होंने मछुआरों से कहा कि शासन की योजनाओं की सहायता से आधुनिक
तरीकों से मछली पालन कर वे अपनी आर्थिक स्थिति एवं जीवन स्तर को बेहतर बना सकते हैं। उन्होंने मछुआरा समुदाय से बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध भी किया। कार्यक्रम में मछली पालन विभाग के प्रभारी सहायक संचालक मत्स्योद्योग राजा राजतिलक धुर्वे, मत्स्य निरीक्षक गोविंदा सिंह, प्रीतम सिंगरहा मत्स्योद्योग सहकारी समिति सुपाताल के अध्यक्ष प्रीतम सिंगरहा, मत्स्योद्योग सहकारी समिति फूटाताल के अध्यक्ष ओमहरि कश्यप, राज कुमार सिंगरहा, मोहनलाल
सिंगरहा, हज्जीलाल सिंगरहा, अनिल सिंगरहा, चेतराम सिंगरहा, खिल्लु बाबा सिंगरहा, रवि बर्मन, अजय रैकवार, शरद कश्यप, शरद कश्यप आदि मछुआरे समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे।कलेक्टर कार्यालय की धर्मस्व शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार तीर्थ यात्रियों को रामेश्वरम-मदुरई लेकर जाने वाली विशेष
ट्रेन 19 फरवरी की दोपहर 1 बजे जबलपुर रेलवे स्टेशन आयेगी और दोपहर 1.50 बजे प्रस्थान करेगी। चयनित यात्रियों से 18 फरवरी तक उसी कार्यालय से टिकिट प्राप्त करने के लिये संपर्क करने का आग्रहकिया गया है, जहाँ उन्होंने अपने आवेदन जमा किये थे। तीर्थ यात्रियों से यात्रा पर मूल आधार कार्ड साथ
में ले जाने का अनुरोध भी किया गया है।
मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने किया मछुआरों से संवाद. शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर आधुनिक तरीके से मत्स्य पालन करने किया आग्रह.
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42









