Home इंदौर कलेक्ट्रेट में जनगणना का प्रशिक्षण 17 फरवरी से जनगणना -2027 के...

कलेक्ट्रेट में जनगणना का प्रशिक्षण 17 फरवरी से जनगणना -2027 के तहत मकान सूचीकरण का कार्य 1 मई से होगा

9
0

कटनी- ज़िले में जनगणना -2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में मकानों की सूची तैयार करने का कार्य मई माह में 1 से 30 तारीख के बीच किया जाएगा। जिले में जनगणना कार्य के व्यवस्थित संपादन के नजरिए से कलेक्टर श्री आशीष तिवारी को जिले के लिए प्रमुख जनगणना अधिकारी और अपर कलेक्टर को जिला जनगणना अधिकारी बनाया गया हैं।

प्रशिक्षण

जिला जनगणना अधिकारी, अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी, समस्त अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी , प्रबंधक लोक सेवा केंद्र, एवं जिला जनगणना कार्यालय कर्मचारी और  ग्रमीण – चार्ज जनगणना अधिकारी, समस्त अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी, एक जनगणना लिपिक एवं ऑपरेटर्स को 17 फरवरी एवं 18 फरवरी तक  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा 19 फरवरी एवं 20 फरवरी को नगर निगम के नगर जनगणना अधिकारी, जोनल चार्ज अधिकारी, एक जनगणना लिपिक एवं ऑपरेटर (प्रत्येक नगरीय ,जोनल कार्यालय से) और नगरीय क्षेत्र,नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद के चार्ज जनगणना अधिकारी, एक लिपिक एवं ऑपरेटर को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

दो चरणों में होगी जनगणना*

भारत की जनगणना विश्व का सबसे बड़ा प्रशासनिक कार्य हैI भारत में जनांकिकीय व आर्थिक आकड़ों का ग्राम एवं वार्ड स्तर पर उपलब्ध कराने का एकमात्र स्रोत हैl आगामी जनगणना 2027 पूर्व की जनगणनाओं की भांति इस बार भी दो चरण में संपादित की जाएगी।इसी क्रम में कटनी जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य 1 मई से 30 मई  तक पूर्ण किया जायेगा। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य किया जायेगा। इसमें मकानों की स्थिति, सुविधाओं एवं परिसंपत्तियों का विवरण प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर एकत्रित किया जायेगाlजनसंख्या की गणना के दौरान प्रत्येक व्यक्ति की गणना की जाएगी। साथ ही, व्यक्तियों के सम्बन्ध में अन्य विभिन्न बिन्दुओं जैसे-आयु, लिंग, वैवाहिक स्थिति, धर्म, दिव्यांगता, मातृभाषा, साक्षरता, शैक्षणिक योग्यता, आर्थिक क्रियाकलाप, प्रवास, प्रजननता विवरण इत्यादि पर जानकारी एकत्रित की जाएगी।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here