जबलपुर, मझौली तहसील अंतर्गत वृहताकार सेवा सहकारी संस्था मझौली द्वारा संचालित उपार्जन केन्द्र पर धान का विक्रय करने वाले किसानों के सत्यापन की कार्यवाही के बाद सभी मापदंडो पर पात्र पाये गये 174 किसानों में से 136 किसानों को भुगतान की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। जिला आपूर्तिनियंत्रक प्रमोद कुमार मिश्र ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शेष 38 किसानों को भुगतान की कार्यवाही जांच में अपात्र पाये गये उन किसानों से वसूली के बाद किया जायेगा जिन्हें उपार्जन राशि का
भुगतान हो चुका है। जिला उपार्जन नियंत्रक के मुताबिक वृहताकार सेवा सहकारी संस्था मझौली द्वारा संचालित उपार्जन केन्द्र पर धान खरीदी में अनियमितताओं की शिकायत की जांच में दोषी पाये गये खरीदी केन्द्र प्रभारी रत्नेश भट्ट एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर अमन सेन के विरूद्ध पूर्व में ही एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इस उपार्जन केन्द्र पर धान विक्रय करने वाले किसानों की जानकारी का प्रमाणीकरण पुलिस के माध्यम से कराया गया था तथा कई ऐसे किसान पाये गये जिनके द्वारा धारित कृषि भूमि स्थल से काफी दूर खरीदी केन्द्र का चयन किया गया था।
136 किसानों के भुगतान की कार्यवाही प्रारंभ
1
/
42
हनुमान प्रकटोत्सव पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा भक्तों ने लगाये जय श्री राम के जयकारे
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बहोरीबंद इकाई द्वारा किया गया सम्मान समारोह
निकाली गई 1151 कलशो की भाव प्रकट करते हुए विशाल शोभायात्रा
मरही माता मंदिर में लगी भक्तों की अपार भीड़
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
1
/
42









