कटनी – मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के कार्यपालक निदेशक डॉ. बकुल लाड़ एवं जिला समन्वयक डॉ. तेज सिंह की अध्यक्षता में सावंद योजना अंतर्गत नवांकुर संस्थाओं की जिला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवांकुर राहत समर्पण सेवा समिति द्वारा संचालित राहत शक्ति अभियान की विस्तृत प्रस्तुति दी गई। बताया गया कि अभियान के माध्यम से अब तक विजयराघवगढ़ क्षेत्र के लगभग 70 गांवों में करीब 28 हजार से अधिक महिलाओं को लाभान्वित किया जा चुका है।अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं एवं किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता, पोषण, स्वच्छता तथा आत्मनिर्भरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर निरंतर जागरूक किया जा रहा है। साथ ही निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरण एवं स्वास्थ्य परामर्श के माध्यम से महिलाओं के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया जा रहा है।बैठक के दौरान समिति अध्यक्ष शारदा प्रसाद साहू ने सुझाव दिया कि अभियान को और प्रभावी बनाने हेतु गांव-गांव महिलाओं द्वारा सेनेटरी पैड निर्माण एवं बिक्री की व्यवस्था विकसित की जाए। जिससे महिलाओं को स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार मिलेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ती व सुलभ स्वच्छता सामग्री उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने नवांकुर सखी के माध्यम से महिला समूहों को संगठित कर आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्ययोजना बनाने की बात भी रखी।राहत शक्ति अभियान की प्रमुख विशेषताएंग्रामीण महिलाओं में मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता,निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरण एवं स्वास्थ्य परामर्श,किशोरी बालिकाओं को स्वास्थ्य शिक्षा,महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रशिक्षण और सामाजिक झिझक व कुरीतियों को समाप्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।“हर बहन की शक्ति — हर गांव का विकास” के संकल्प के साथ राहत समर्पण सेवा समिति का यह अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है और महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है।
जिला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक में राहत शक्ति अभियान की सराहना, 28 हजार से अधिक महिलाएं हुईं लाभान्वित
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42









