Home इंदौर अग्निवीर भर्ती रैली में 785 युवाओं का हुआ फिजिकल व मेडिकल ...

अग्निवीर भर्ती रैली में 785 युवाओं का हुआ फिजिकल व मेडिकल टेस्‍ट

17
0

कटनी  झिंझरी स्थित पुलिस लाइन मैदान में आयोजित भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती रैली में 17 फरवरी की रात को सतना जिले के 785 युवाओं का फिजिकल एवं मेडिकल टेस्‍ट हुआ।

          अग्निवीर भर्ती रैली में मंगलवार की रात को जबलपुर, कटनी, शहडोल, उमरिया व अनूपपुर जिले के युवाओं ने भर्ती रैली में भाग लिया। इस दौरान युवाओं का शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं चिकित्‍सा जांच के साथ-साथ दस्‍तावेजों का भी सत्‍यापन किया गया है। उल्‍लेखनीय है कि कटनी में 24 फरवरी तक आयोजित होने वाले अग्निवीर भर्ती में 15 जिलों के 5 हजार 374 उन युवाओं को आमंत्रित किया गया है। जिन्‍होनें सेना द्वारा आयोजित कामन इंट्रेंस टेस्‍ट की लिखित परीक्षा को पास कर लिया है। जबकि गुरूवार 19 फरवरी को सभी जिलों के 730 युवा तथा शुक्रवार 20 फरवरी को 638 युवा एवं सेामवार 23 फरवरी को मध्‍यप्रदेश एवं छत्‍तीसगढ़ राज्‍य की महिला अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होंगी और दस्‍तावेजों का सत्‍यापन करांएगी इसके साथ ही फिजिकल एवं मेडिकल परीक्षण भी होगा।

इन पदों पर होगा चयन

          अग्निवीर भर्ती रैली के माध्‍यम से सेना में जनरल ड्यूटी, तकनीकी, क्‍लर्क और ट्रे‍डसमेन आदि पदों के लिए चयन किया जाएगा। रैली में शामिल होने वाले अभ्‍यार्थियों को नवीन पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल से लिंक आधार नंबर सहित वांछित सभी दस्‍तावेज लाना अनिवार्य है।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here