Home इंदौर जिले में निःशुल्क बत्तीसी वितरण की योजना प्रारंभ. दंत रोग से पीड़ित...

जिले में निःशुल्क बत्तीसी वितरण की योजना प्रारंभ. दंत रोग से पीड़ित कमजोर वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा लाभ.

8
0

जबलपुर, संकल्प से समाधान अभियान के तहत जबलपुर जिले में दंत रोग से पीड़ित आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क बत्तीसी (डेंचर) प्रदान करने “स्माइल” योजना प्रारंभ की गई है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की पहल पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू की गई इस अभिनव योजना में पात्र हितग्राहियों की दंत विशेषज्ञों द्वारा विधिवत परीक्षण के बाद गुणवत्तापूर्ण डेंचर तैयार कर प्रदान किये जाएंगे। पूरी
प्रक्रिया में स्वच्छता, गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों का विशेष ध्यान रखा जायेगा।
जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा ने बताया कि दांतों की समस्या के कारण अनेक वृद्धजन भोजन करने एवं स्पष्ट बोलने में असुविधा का सामना करते हैं। आर्थिक अभाव के चलते वे उपचार नहीं करा पाते, जिससे उनके पोषण स्तर एवं स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। यह योजना ऐसे जरूरतमंद नागरिकों के लिए संबल का कार्य करेगी। डॉ मिश्रा ने बताया कि योजना का संचालन जिला चिकित्सालय के दंत विभाग की चिकित्सकीय टीम के सहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने आम नागरिकों से योजना का लाभ उठाने के लिये अपने समीप के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, समस्त नर्सिंग अधिकारी एवं आशा कार्यकर्ता से संपर्क
करने की अपील की है।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here