Home इंदौर कृषि विज्ञान केन्‍द्र पिपरौंध में कृषि विज्ञान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन...

कृषि विज्ञान केन्‍द्र पिपरौंध में कृषि विज्ञान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन 23 एवं 24 फरवरी को

7
0

कटनी  कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर मध्‍यप्रदेश राज्‍य मिलेट मिशन योजना अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र पिपरौंध में 23 एवं 24 फरवरी को कृषि विज्ञान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इसके सफल आयोजन के लिए उप संचालक कृषि अरूणिमा सेन को नोडल अधिकारी नियुक्‍त किया गया है। कृषि विज्ञान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी के व्यवस्थित आयोजन के लिए कलेक्‍टर श्री तिवारी ने अधिकारियों एवं कर्मच‍ारियों को कार्य दायित्‍व सौंपा है। कलेक्‍टर श्री तिवारी ने इस कृषि विज्ञान मेला में एनएमएनएफ योजना में चयनित समस्‍त कृषि सखी एवं कृषकों और दुग्‍ध उत्‍पादक समितियों के सदस्‍यों,  प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के सदस्‍य कृषकों की की भागीदारी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है। प्राकृतिक खेती, बी आर सी, कोदो-कुटकी चिरौंजी के स्‍टाल लगाने के निर्देश दिए है। इसके अलावा सांची दुग्‍ध और स्‍व-सहायता समूह के उत्‍पादन का भी प्रदर्शन स्‍टाल लगाया जाय। किसानों को उन्‍नत कृषि तकनीकी की जानकारी देने के उददे्श्‍य से कृषि विज्ञान मेला में उन्‍नत कृषि यंत्रों, हैप्‍पी सीडर, सुपर सीडर, स्‍मार्ट सीडर, बेलर, रिपर कंबाइन, हार्वेस्‍टर, ट्रेक्‍टर, राइस ट्रांस्‍पलांटर, स्‍ट्रारीपर आदि मशीनों प्रदर्शन किया जाएगा।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here