Home इंदौर वार्डवार विशेष शिविर के साथ साथ पी ओ एस मशीनों से डोर...

वार्डवार विशेष शिविर के साथ साथ पी ओ एस मशीनों से डोर टू डोर बकाया करों के संग्रहण का कार्य जारी शनिवार को खुला रहेगा निगम एवं जोन कार्यालयों का कैश काउंटर, दो स्थलों में आयोजित होंगे शिविर

7
0

कटनी – वित्तीय वर्ष की समाप्ति के शेष बचे 39 दिवसों में राजस्व वसूली को गति देने एवं नागरिकों को सहज भुगतान सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निगम प्रशासन द्वारा बकाया करों के संग्रहण हेतु अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। निगम प्रशासन के अनुसार वार्डवार विशेष शिविरों के साथ-साथ पीओएस मशीनों के माध्यम से डोर-टू-डोर कर संग्रहण की व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू की गई है, जिससे करदाताओं को स्थल पर ही डिजिटल भुगतान की सुविधा मिल रही है।

शनिवार को खुलेंगे कार्यालय के कैश काउंटरलगेंगे विशेष शिविर

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा नागरिकों को बकाया करों की राशि निगम कोष में जमा करने की सुविधा हेतु शनिवार को अवकाश के दिन भी निगम कार्यालय एवं संबंधित जोन कार्यालयों के कैश काउंटर खुले रखने के निर्देश दिये है। इस निर्णय का उद्देश्य उन करदाताओं को अतिरिक्त अवसर प्रदान करना है, जो कार्यदिवसों में भुगतान नहीं कर पाते। इसके अतिरिक्त शनिवार 21 फरवरी को गांधी गंज स्थित हरी चक्की के सामने तथा गाटरघाट सब्जी मंडी में विशेष शिविर का आयोजन किया जाकर नागरिकों को उनके बकाया करों को जमा करने की सुविधा प्रदान की जायेगी।निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे विलंब शुल्क एवं अन्य वैधानिक कार्यवाही से बचने हेतु निर्धारित करों का समय पर भुगतान करें तथा शिविरों एवं डोर-टू-डोर सुविधा का अधिकतम लाभ उठाते हुए नगर विकास में सहयोगी बनें।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here