Home इंदौर सीएम हेल्‍पलाइन :- जनवरी माह की ग्रेडिंग में जबलपुर ने पाया प्रथम...

सीएम हेल्‍पलाइन :- जनवरी माह की ग्रेडिंग में जबलपुर ने पाया प्रथम समूह के जिलों में ए रेटिंग के साथ तीसरा स्‍थान.

2
0

जबलपुर,सीएम हेल्‍पलाइन से प्राप्‍त शिकायतों के निराकरण में जबलपुर जिले ने जनवरी माह की ग्रेडिंग में प्रदेश के प्रथम समूह के जिलों में ए रेटिंग के साथ तीसरा स्‍थान प्राप्त किया है। लोकसेवा प्रबंधन विभाग द्वारा आज शनिवार को जारी ग्रेडिंग के अनुसार जनवरी माह में जबलपुर जिले ने सीएम हेल्‍पलाइन से प्राप्त शिकायतों के निराकरण में 83.66 वेटेज स्कोर हासिल किया है। जनवरी माह में सीएम हेल्पलाइन से जबलपुर जिले को 11 हजार 629 शिकायतें प्राप्‍त हुई थीं। इनमें से आवेदकों की संतुष्टि के साथ शिकायतों के निराकरण के लिए निर्धारित 60 अंको में से जबलपुर जिले
ने 47.96 अंक प्राप्‍त किये हैं। इसके साथ ही 50 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों के आवेदकों की संतुष्टि के साथ निराकरण में भी 20 में से 13.02 अंक जिले को प्राप्‍त हुये हैं। जनवरी माह की ग्रेडिंग में सीएम हेल्‍पलाइन से प्राप्‍त शिकायतों के निराकरण में प्रथम समूह के जिलों में ए रेटिंग के साथ रायसेन जिले 89.52 वेटेज स्कोर के साथ को पहला तथा गुना जिले को 86.05 वेटेज स्कोर के साथ दूसरा स्‍थान प्राप्‍त हुआ है।

नगर निगमों में जबलपुर को दूसरा स्थान :-

सीएम हेल्‍पलाइन में प्राप्‍त शिकायतों के निराकरण में नगर निगम जबलपुर ने जनवरी माह में ए रेटिंग के साथ प्रदेश में दूसरा स्‍थान प्राप्‍त किया है। लोक सेवा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी जनवरी माह की ग्रेडिंग में नगर निगम जबलपुर को 99.21 वेटेज अंक हासिल हुये हैं। नगर निगम जबलपुर को जनवरी माह में प्राप्‍त 2 हजार 895 शिकायतों में से आवेदकों की संतुष्टि के साथ शिकायतों के निराकरण में 59.46 अंक हासिल हुये।
जनवरी माह की ग्रेडिंग में नगर निगम सागर 99.74 वेटेज स्कोर प्राप्त कर पहले तथा नगर निगम सिंगरौली 97.08 वेटेज अंक प्राप्‍त कर तीसरे स्‍थान पर रहा है। जनवरी माह में सीएम हेल्पलाइन से नगर निगम सागर को 426 और नगर निगम सिंगरौली को 391 शिकायतें प्राप्त हुई थीं।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here