जबलपुर,
रेत के अवैध उत्खनन पर सख्ती से रोक लगाने के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार शहपुरा, पाटन और सिहोरा तहसील में रविवार को राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त दल द्वारा कई स्थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
अनुविभागीय राजस्व अधिकारी शहपुरा मदन सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में घुघरी चरगंवा में रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर एक डंपर को जप्त किया गया। वहीं, पाटन तहसील के अंतर्गत कटंगी में हिरन नदी घाट क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान तहसीलदार जय सिंह धुर्वे के नेतृत्व में राजस्व और खनिज विभाग के अमले ने ग्राम पौड़ीकला के पास पुल के नीचे नदी की गहराई से रेत खनन करते पाये जाने पर डोंगी में भरी करीब एक ट्राली रेत को नदी में डूबोने की कार्यवाही की।
तहसीलदार जय सिंह धुर्वे के मुताबिक कार्यवाही के लिये पहुँची टीम को देखकर रेत निकलने वाले तैराक नाव को बीच जलधारा में आंशिक रूप से डूबाकर तट के दूसरी ओर भाग गये। सिहोरा तहसील में खिरहनी कला, देवरी कन्हाई और मढ़ा परसवाड़ा के रेत घाटों का राजस्व और खनिज विभाग के अमले ने आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इन स्थानों पर रेत का उत्खनन नहीं पाया गया।
रेत का अवैध उत्खनन रोकने कार्यवाही :- घुघरी में रेत से भरा डंपर जप्त, कटंगी के पौड़ीकला में निकाली जा रही रेत को हिरन नदी में डुबोया.
1
/
42
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
1
/
42





