Home इंदौर आरटीआई पर ई-दक्ष केंद्र में प्रशिक्षण प्रारंभ.

आरटीआई पर ई-दक्ष केंद्र में प्रशिक्षण प्रारंभ.

25
0

जबलपुर,
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार ई-दक्ष केन्द्र जबलपुर में सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 पर आधारित 2 दिवसीय प्रशिक्षण आज शनिवार से प्रारंभ हुआ। भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग तथा आर सी व्ही पी नरोन्हा प्रशासन अकादमी, भोपाल के निर्देशानुसार एवं आयोजित किया जा रहा है।
शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सूचना के अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी देकर प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही को सुदृढ़ करने के उद्देश्य सेआयोजित इस प्रशिक्षण में उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिले के विभिन्न शासकीय महाविद्यालयों के लोक सूचना अधिकारी, सहायक लोक सूचना अधिकारी तथा डीलिंग क्लर्क शामिल हो रहे हैं। प्रशिक्षण ई-दक्ष केंद्र के आरटीआई मास्टर ट्रेनर स्वाति जैन तथा वरिष्ठ प्रशिक्षक संदीप पाण्डेय द्वारा प्रदान किया गया। इन प्रशिक्षकों द्वारा आरटीआई आवेदन प्रक्रिया, प्रथम एवं द्वितीय अपील की व्यवस्था तथा अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया कि किस प्रकार नागरिकों को निर्धारित समय सीमा में सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाता है।


Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here