Home इंदौर शिक्षा और खेल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन का अनूठा संगम बना पुस्तक मेला:...

शिक्षा और खेल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन का अनूठा संगम बना पुस्तक मेला: श्री दिग्विजय सिंह 10वें दिन मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष और जिला शिक्षा अधिकारी ने किया नवाचारों का अवलोकन.

18
0

जबलपुर,
जिला प्रशासन द्वारा गोलबाजार स्थित शहीद स्मारक परिसर में आयोजित किया जा रहा बारह दिनों का पुस्तक मेला दसवें दिन भी स्कूली बच्चों, उनके अभिभावकों और नागरिकों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। मध्यप्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री दिग्विजय सिंह ने पुस्तक मेला का अवलोकन किया। उन्होंने पुस्तक मेला में आयोजित सांस्कृतिक संध्या का माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन
कर किया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे। अपने संबोधन में श्री दिग्विजय सिंह ने जबलपुर के इस नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि पुस्तकें
और खेल दोनों ही युवाओं के चरित्र निर्माण के आधार स्तंभ हैं।
उन्होंने कहा कि यहाँ स्थापितहेल्पडेस्क और बुक बैंक जैसे नवाचारों से अभिभावकों की समस्याओं का तत्काल निराकरण सुनिश्चित हो रहा है। श्री सिंह ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि जिस प्रकार खेल प्रतिभाओं को मंच की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार पुस्तक मेला विद्यार्थियों को किफायती दरों पर शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराकर उनकी शिक्षा की राह सुगम बना रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने मेले की प्रगति साझा करते हुए बताया कि पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए रीड ऑन रेंट और बुक बैंकजैसी सुविधाएं निरंतर प्रभावी साबित हो रही हैं। मेले के दसवें दिन भी अभिभावकों ने शासन की इस पहल पर हर्ष व्यक्त किया। चर्चा के दौरान एक
अभिभावक ने बताया कि निजी दुकानों की तुलना में यहाँ कॉपियों और स्टेशनरी पर 20 प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत तक की भारी छूट मिल रही है, जिससे उन्हें बड़ी आर्थिक राहत मिली है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में स्कूली बच्चों द्वारा दी गई मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। श्री सोनी ने इन नन्हे कलाकारों को मंच पर ही पुरस्कृत कर उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित किया। पुस्तक मेला 5 अप्रैल तक निरंतर जारी रहेगा। शनिवार और रविवार को पुस्तक मेला दोपहर 12 बजे से
रात 10 बजे तक खुला रहेगा।


Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here