Home इंदौर खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरों और गैस जमाखोरों पर प्रशासन की सख्ती ...

खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरों और गैस जमाखोरों पर प्रशासन की सख्ती बरही में जांच के दौरान अवैध एलपीजी सिलेंडर जब्त, खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए

33
0

कटनी – कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशानुसार जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट तथा घरेलू गैस सिलेंडरों की जमाखोरी एवं कालाबाजारी के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को तहसील बरही क्षेत्र में अधिकारियों द्वारा सघन जांच कार्रवाई की गई।

 

तहसीलदार बरही श्री संतोष कुमार श्रीवास्तव, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री यज्ञ दत्त त्रिपाठी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री ओ.पी. साहू की संयुक्त टीम ने अवैध एलपीजी सिलेंडर के भंडारण एवं उपयोग के साथ-साथ “मिलावट से मुक्ति अभियान” के तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

 

जांच दल द्वारा मेब्बू होटल, उमेश होटल, अग्रवाल होटल एवं गीतांजली इन होटल की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान मेब्बू होटल में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। यहां एक कॉमर्शियल एवं एक घरेलू एचपीसीएल गैस सिलेंडर का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों में करते पाया गया। साथ ही मौके पर 13 उपभोक्ताओं के गैस कार्ड भी रखे मिले।

 

होटल संचालक मेवा लाल बर्मन द्वारा कॉमर्शियल सिलेंडर के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके तथा उपभोक्ता कार्डों के संबंध में भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इस पर कार्रवाई करते हुए जांच दल ने 2 गैस सिलेंडर एवं संबंधित उपभोक्ता कार्ड जब्त कर लिए। प्रकरण तैयार कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

 

इसके अतिरिक्त, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा मेब्बू होटल से मगज लड्डू एवं बेसन के नमूने लिए गए। वहीं बाजार क्षेत्र में स्थित बतासा निर्माता रामाश्रय जायसवाल से भी बतासे का नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया।

 

अन्य प्रतिष्ठानों में स्थिति सामान्य पाई गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मिलावटखोरी एवं अवैध गैस उपयोग के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।


Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here