कटनी – म.प्र. शासन द्वारा पीएम सूर्य घर योजना का संचालन किया जा रहा है। जिससे उपभेाक्ता किफायती दरों में अपने घर पर सोलर पैनल लगाकर स्वयं बिजली का उत्पादन कर रहे हैं।कटनी जिलें में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से सभी घरेलू उपभेाक्ताओं को सोलर पैनल लगाने का लाभ प्रदान किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को 1 से 2 किलोवाट के सोलर पैनल लगाने पर प्रति किलोवाट 30 हजार या इससे अधिक सोलर पैनल क्षमता की स्थापना पर पहले 2 किलोवाट के लिए प्रति किलोवाट 30 हजार एवं तीसरे किलोवाट के लिए 18 हजार रूपये की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। जिसमें 3 किलोवाट में कुल 78 हजार की सब्सिडी प्रदान की जा रही है।सोलर पैनल लगाने पर ऋण की सुविधा भी उपलब्ध है। जिसमें उपभेाक्ता के द्वारा 10 प्रतिशत मार्जिन मनी जमा करने पर 90 प्रतिशत तक का लोन प्रदान किया जाता है। जिससे बड़ी संख्या में उपभेाक्ताओं के द्वारा ऋण लेकर सोलर लगवाया जा रहा है। उपभोक्ताओं को सौर उर्जा के प्रति जागरूक करने एवं सौर उर्जा हेतु प्रेरणा स्वरूप विभागीय स्तर से 3500 उपभोक्ताओं के सर्वे एवं रजिस्ट्रेशन का कार्य भी किया गया है।
अब तक जिले के 1260 उपभोक्ता ले चुके हैं योजना का लाभ
कटनी जिलें में कुल 1260 उपभोक्ताओं के द्वारा अब तक सोलर पैनल के कनेक्शन प्राप्त कर लिये गये हैं एवं 278 उपभोक्ताओं के द्वारा रजिस्ट्रेशन एवं अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। सोलर उर्जा को स्थापित करने में जो लागत आती है। सोलर पैनल की अवधि लगभग 25 वर्ष है। जिससे उपभोक्ता लगभग मुफ्त बिजली प्राप्त करते हुए आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकता है।
सोलर लगाने के फायदे
सोलर सिस्टम लगाने से बिजली का बिल लगभग शून्य या बहुत कम हो जाता है। सरकार की पीएम सूर्य घर योजना के तहत 1 से 3 किलोवाट का सिस्टम लगवाने पर 30 हजार रूपये से 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी मिलती है। एक बार का निवेश लगभग 25 से 30 वर्षों तक बिजली प्रदान करता है। बैटरी के साथ सोलर सिस्टम का उपयोग करने से पावर कट के दौरान भी बिजली बनी रहती है। साथ ही इसके उपयोग से उर्जा के गैर नवीनीकृत स़्त्रोतों कि बचत होती है और नवीकरणीय उर्जा का उपयोग होता है।










