Home इंदौर जल गंगा संवर्धन अभियान:- जल संगोष्‍ठी कार्यक्रम संपन्‍न

जल गंगा संवर्धन अभियान:- जल संगोष्‍ठी कार्यक्रम संपन्‍न

18
0

जबलपुर,
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखण्ड कुंडेश्वर धाम द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के
द्वितीय चरण के अंतर्गत जल संगोष्‍ठी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जनपद पंचायत
सभागार में आयोजित इस विशेष जल संगोष्ठी की अध्यक्षता जन अभियान परिषद् के संभाग समन्वयक
श्री रवि बर्मन ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित त्रिवेणी हॉस्पिटल जबलपुर की
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनुश्री जामदार ने एक विस्तृत प्रेजेंटेशन के माध्यम से उपस्थित जनसमुदाय को
शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल के महत्व से अवगत कराया। डॉ. जामदार ने शारीरिक एवं बाह्य स्वच्छता के
साथ-साथ स्वास्थ्य सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला और ग्रामीणों को पेयजल स्वच्छ करने
हेतु निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए संभाग समन्वयक श्री रवि बर्मन ने जल संरक्षण और संवर्धन के
लिए समाज में व्यापक जागरूकता की अनिवार्यता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में भू-
जल स्तर का लगातार गिरना एक गंभीर चेतावनी है और यदि हमें भविष्य के जल संकट से बचना है, तो
अपनी दैनिक आदतों में सुधार करना होगा। उन्होंने नल बंद रखने, वर्षा जल संचय और जल जागरूकता
को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए संदेश दिया कि पानी की हर एक बूंद कीमती है और
आज का जल संचय ही हमारे सुरक्षित कल की बुनियाद बनेगा। कार्यक्रम का सफल संचालन विकासखण्ड
समन्वयक विवेक मिश्रा द्वारा किया गया, जिसमें प्रबुद्ध नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता की।


Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here