Home इंदौर जिला उपार्जन समिति की बैठक संपन्‍न रबी उपार्जन में किसानों को...

जिला उपार्जन समिति की बैठक संपन्‍न रबी उपार्जन में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो-कलेक्‍टर श्री सिंह

23
0

जबलपुर,
कलेक्‍टर श्री राघवेन्‍द्र सिंह की अध्‍यक्षता में आज जिला उपार्जन समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें रबी उपार्जन की तैयारियों की विस्‍तृत समीक्षा की गई। साथ ही उपार्जन में सभी विभागों के दायित्‍वों के संबंध में भी जानकारी दी गई। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि रबी उपार्जन के लिए केन्‍द्रों व गोदाम का निर्धारण सुनिश्चित कर लिया जाये। पंजीयन का रिवेरिफेकेशन करें, जिसमें सभी सिकमी कृषकों का भी सत्‍यापन सुन‍िश्चित करना है। इसके लिए कलेक्‍टर श्री सिंह ने सभी एसडीएम व तहसीलदार को आवश्‍यक निर्देश दिये। उन्‍होंने कहा कि शीघ्र-अतिशीघ्र उपार्जन की सभी
व्‍यवस्‍थाएं सुनिश्चित कर लें, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा कि गेहूं उपार्जन 15 अप्रैल से शुरू होगा और इसमें छोटे किसानों की गेहूं पहले खरीदी जायेगी। बैठक के दौरान गेहूं उपार्जन के नोडल अधिकारी व संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री ऋषभ जैन, डीएम नॉन, जिला प्रबंधक मध्‍यप्रदेश, मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन, उप संचालक कृषि, जिला आपूर्ति अधिकारी तथा एनआईसी की टीम सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे।


Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here