Home इंदौर युवा संगम के आयोजन में कटनी जिला मध्यप्रदेश में प्रथम कटनी...

युवा संगम के आयोजन में कटनी जिला मध्यप्रदेश में प्रथम कटनी में युवा संगम के उत्कृष्ट आयोजन के लिए कलेक्टर श्री तिवारी की प्रदेश स्तर पर हुई सराहना प्रदेश के रोजगार आयुक्‍त ने किया कलेक्‍टर श्री तिवारी की प्रशंसा

17
0

कटनी   शासकीय तौर पर रोजगार मेलों का आयोजन कर बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के मामले में कटनी जिला प्रदेश के सभी 55 जिलों में प्रथम स्थान पर है। राज्य शासन के रोजगार आयुक्त, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग ने कटनी कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले में युवा संगम कार्यक्रम के तहत रोजगार, स्‍वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन कर  आकांक्षी युवाओं को रोजगार मुहैया कराने में कलेक्टर द्वारा दिये गये बहुमूल्य योगदान की प्रशंसा किया है।

          रोजगार आयुक्त, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री गिरीश शर्मा ने कलेक्टर श्री तिवारी को प्रेषित प्रशंसा पत्र में उनके बहुमूल्य योगदान की सराहना करते हुये कहा है कि “आपके नेतृत्व में किया गया कार्य प्रशंसनीय है, भविष्य में भी सहयोग की अपेक्षा है।” जिले में युवा संगम कार्यक्रम के तहत रोजगार, स्‍वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले के व्यापक आयोजन के मामले में कटनी जिला प्रदेश में अव्वल स्थान पर है।

          जिला रोजगार अधिकारी डी के पासी ने बताया कि अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक कुल 10 रोजगार मेलों का आयोजन किया गया। जिसमें 2 हजार 894 बेरोजगार युवाओं का प्रारंभिक चयन कर उन्‍हें ऑफर लेटर वितरित किया गया। साथ ही 371 आवेदकों का चयन अप्रेंटिसशिप के लिये किया गया। इसके अलावा स्‍वरोजगार हेतु ऋण प्राप्‍त करने के लिये इन मेलों में 10 हजार 706 आवेदकों ने आवेदन किया। यह आंकड़ा प्रदेश में सर्वाधिक है।


Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here