Home इंदौर स्वच्छता स्वाभिमान वर्चुअली कार्यशाला सम्पन्न, सफाई मित्रों को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के...

स्वच्छता स्वाभिमान वर्चुअली कार्यशाला सम्पन्न, सफाई मित्रों को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

15
0

कटनी  – नगर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ बनाने एवं सफाई कार्य में लगे स्वास्थ्य विभाग के स्वच्छता कर्मियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नगर निगम कटनी द्वारा “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला” का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला दोपहर 2ः30 बजे से 3ः30 बजे तक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में सफाई मित्रों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने सहभागिता की।

कार्यशाला में राज्य स्तर से वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रोफेसर एस.के. पटने, गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल द्वारा ऑनलाइन माध्यम से विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने सफाई कार्य के दौरान संभावित स्वास्थ्य जोखिमों, संक्रमण से बचाव के उपायों, व्यक्तिगत स्वच्छता, सुरक्षा उपकरणों (जैसे ग्लव्स, मास्क आदि) के नियमित उपयोग तथा कार्य के बाद अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि सफाई कार्य के दौरान छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। साथ ही, नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार एवं स्वच्छ जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम में नगर निगम कटनी के स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ अधिकारी, कर्मचारी एवं सफाई मित्रों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को स्वच्छता के साथ-साथ स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।

नगर निगम प्रशासन द्वारा इस प्रकार की कार्यशालाओं के आयोजन को सफाई मित्रों के सशक्तिकरण एवं सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया। साथ ही यह भी उल्लेख किया गया कि भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर कर्मचारियों की कार्यक्षमता एवं जागरूकता में निरंतर वृद्धि की जायेगी।


Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here