Home इंदौर मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत आवेदन आमंत्रित.

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत आवेदन आमंत्रित.

10
0

जबलपुर,
जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, जबलपुर द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विनीत कुमार रजक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत नए उद्योग, सेवा क्षेत्र और खुदरा व्यवसाय स्थापित करने के इच्छुक युवाओं को बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने बताया कि शासन की ओर से इस वर्ष जबलपुर जिले के लिए 430 युवाओं को लाभान्वित करने लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को बैंक शाखावार आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक के अनुसार मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के माध्यम से
स्वरोजगार के इच्छुक पात्र आवेदक अब घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते
हैं। इसके लिए आवेदकों को samast.mponline.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया
है कि प्राप्त आवेदनों की जांच गुणदोष के आधार पर की जाएगी और पात्र पाए गए प्रकरणों को ही आगे
की कार्यवाही के लिए संबंधित बैंक शाखाओं को भेजा जाएगा। इस योजना के संबंध में अधिक जानकारी
या किसी भी प्रकार की सहायता के लिए इच्छुक नागरिक कटंगा स्थित;उद्योग भवन में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं।


Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here