जबलपुर,
रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की जबलपुर शाखा द्वारा गोलबाजार
स्थित सत्संग परिसर में आज रविवार को आयोजित किये गये रक्तदान शिविर में 207 यूनिट रक्त का
संग्रह किया गया। कलेक्टर एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष श्री राघवेंद्र सिंह ने शिविर में शामिल होकर
रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर श्री सिंह ने रक्तदान को सबसे बड़ा दान बताते हुये पीड़ित
मानवता की सेवा के उद्देश्य से शिविर के आयोजन के लिये संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन की
सराहना की।b रक्तदान शिविर में रक्त का संग्रह नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय तथा रानी
दुर्गावती चिकित्सालय के ब्लड बैंक की टीम ने संग्रह किया। bसंत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन का यह 26 वां रक्तदान शिविर था। शिविर में संस्था के सेवादारों ने भी शिविर में बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। फाउंडेशन के जोन प्रभारी नवनीत नागपाल, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ पुष्पराज पटेल, जिला चिकित्सालय के रक्तकोष की प्रभारी डॉ अमिता जैन, मेडिकल कॉलेज के रक्त कोष प्रभारी डॉ भगवान सिंह यादव, रानी दुर्गावती चिकित्सालय से डॉ तुषार गुप्ता, डॉ शरद जैन एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी से कार्यकारिणी सदस्य सुनील गर्ग भी रक्तदान शिविर में मौजूद रहे।
रेडक्रॉस के सहयोग से संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन द्वारा आयोजित शिविर में 207 यूनिट रक्त का संग्रह. कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बढाया रक्तदाताओं का हौसला.
1
/
42
हनुमान प्रकटोत्सव पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा भक्तों ने लगाये जय श्री राम के जयकारे
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बहोरीबंद इकाई द्वारा किया गया सम्मान समारोह
निकाली गई 1151 कलशो की भाव प्रकट करते हुए विशाल शोभायात्रा
मरही माता मंदिर में लगी भक्तों की अपार भीड़
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
1
/
42







