Home इंदौर मुख्यमंत्री डॉ. यादव जबलपुर के शहपुरा में आयोजित सामूहिक कन्या विवाह समारोह...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव जबलपुर के शहपुरा में आयोजित सामूहिक कन्या विवाह समारोह में वर्चुअली जुड़े मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर-वधुओं को दिया आशीर्वाद सामूहिक कन्या विवाह में 200 जोड़ो ने दांपत्य सूत्र में बंधे

13
0

जबलपुर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर जिले के शहपुरा में
आयोजित सामूहिक कन्या विवाह समारोह में इंदौर से वर्चुअली जुड़े। उन्होंने 200 नवविवाहित जोड़ो को
वर्चुअली बधाई और आशीर्वाद देते हुए कहा कि मैं भले ही वीसी के माध्यम से आपसे जुड़ा हूं, लेकिन
जबलपुर की रौनक को यहां तक अनूभव कर रहा हूं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सनातन परम्परा
में गृहस्थ जीवन को सभी आश्रम में से सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। कहा भी गया है धन्यो
गृहस्थाश्रम:। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शास्त्रों में कहा गया है कि अक्षय तृतीया के दिन किया
गया दान और पुण्य कभी क्षय नहीं होता, वह अक्षय हो जाता है, अनंत हो जाता है। उन्होंने सोलह
संस्कारों में विवाह संस्कार को एक श्रेष्ठ संस्कार मानते हुये कहा कि अक्षय तृतीया पर हुए वैवाहित
बंधन का यह रिश्ता सदैव अक्षय रहे और अटूट रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी 200 वैवाहिक जोड़ो की
सुखमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि सुख और दुख में आप एक दूसरे का हाथ थामे रखें।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अन्नदान, विद्यादान और कन्या दान से बड़ा ना कोई दान है
और ना कोई पुण्य है। उन्होंने कहा ईश्वर की कृपा से राज्य सरकार इस पुण्य कार्य को संपूर्णता प्रदान
कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कहा कि सामूहिक विवाह समाज में परिर्वतन का माध्यम बन रहे है।
उन्होंने भी अपने बेटे का विवाह सामूहिक विवाह में करने की बात कही। ऐसे आयोजन से समाज में
समरसता और अपनत्व की भावना भी बढ़ रही है। उन्होंने ससुराल पक्ष वालों से कहा बेटियां आपके घर
आ रही है अत: बेटियों का ध्यान रखें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी नव विवाहित जोड़ों को उनके सुखद
भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।

सामूहिक कन्या विवाह में 200 जोड़ो ने दांपत्य सूत्र में बंधे

बरगी विधानसभा के शहपुरा में आज विधायक श्री नीरज सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 200 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, जिनमें 198 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-
रिवाज से तथा 2 कन्याओं का निकाह संपन्न् कराया गया। इस भव्य सामूहिक विवाह महोत्सव का दृश्य
न केवल हर्ष का विषय बना बल्कि समाज में सामानता और एकता का संदेश भी दिया। साथ ही समाज
में सकारात्मक परिवर्तन लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये विधायक
श्री सिंह ने सभी नव दांपत्य को शुभकामनाऐं देते हुये सरकार के सामूहिक विवाह कार्यक्रम के उद्देश्य
भी बताया। साथ ही महिला सशक्तिकरण की दिशा में किये जा रहे सरकार के प्रयासों का उल्लेख भी
किया। विवाह कार्यक्रम के दौरान नव विवाहितों को 49 हजार रूपये का प्रतीकात्मक चेक भी प्रदान किया
गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोंटिया, जनपद अध्यक्ष श्रीमती
ललिता डेहरिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शिवांगी विक्रांत सिह, कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह, एसडीएम,
सीईओ जनपद सहित सभी संबंधित अधिकारी और बड़ी तादाद में जन सामान्य मौजूद थे।


Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here