Home इंदौर नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु बैठक आयोजित बैंकों के...

नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु बैठक आयोजित बैंकों के शाखा प्रबंधक, बीएसएनएल एवं नगर निगम के अधिकारियों से हुई वन-टू-वन चर्चा

17
0

कटनी   म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जितेन्द्र कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी के सभा कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, बीएसएनएल एवं नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहें।

जिला न्यायालय कटनी एवं समस्त तहसील न्यायालयों में आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में न्यायालय में लंबित व प्री-लिटिगेशन समस्त राजीनामा योग्य प्रकरणों का आपसी समझौते से निराकरण किया जाएगा।

बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कटनी की व्यवहार न्यायाधीश एवं सचिव श्रीमती मृणालिनी सिंह द्वारा वन टू वन चर्चा की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए एवं नगर पालिका निगम के संपत्ति कर, जलकर, एवं समस्त बैंकों के प्री-लिटिगेशन प्रकरणों में सूचना पत्र जारी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड एवं सचिव श्रीमती मृणालिनी सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिन लोगो के छोटे-मोटे आपसी विवाद वाले मामले जो न्यायालय तक अभी नहीं पहुंच पाये है, ऐसे व्यक्ति भी संबंधित विभाग में प्री-लिटिगेशन प्रकरण के माध्यम से प्रकरणों का निराकरण करा सकते है। जो पक्षकार अपने प्रकरणों का निराकरण नेशनल लोक अदालत में कराना चाहते हैं, वे संबंधित विभाग या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कटनी के कार्यालय में संपर्क कर सकते है।

फोटो-02

क्रमांक-1585/360

 

जिला जनसम्पर्क कार्यालय
कटनी  (म.प्र.)


संपर्क – 07622-222229

            07622-222230 (OFFICE)

E-Mail – dprokatni@gmail.com

3 Attachments  •  Scanned by Gmail

Add all to Drive

ReplyReply allForward


Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here