Home इंदौर संयुक्‍त कलेक्‍टर जितेन्द्र कुमार पटेल होंगे कटनी के नये एसडीएम

संयुक्‍त कलेक्‍टर जितेन्द्र कुमार पटेल होंगे कटनी के नये एसडीएम

32
0

कटनी – कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने प्रशासनिक एवं कार्यालयीन कार्य व्यवस्था की दृष्टि से जिले में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टर के कार्य-दायित्वों में बदलाव करते हुये नवीन कार्य-दायित्व आदेश जारी किया है।

          जारी आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार पटेल को कलेक्ट्रेट कार्यालय कटनी के स्थान पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं दण्डाधिकारी, कटनी का दायित्व सौंपा गया है। वहीं अब तक एसडीएम एवं दण्डाधिकारी कटनी का कार्य देख रहे डिप्टी कलेक्टर श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी को कलेक्ट्रेट कार्यालय कटनी का दायित्व सौंपा गया है।

          कलेक्टर श्री तिवारी ने आदेश में दोनों अधिकारियों को नवीन दायित्वों का निर्वहन तत्काल प्रभाव से करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी को श्री जितेन्द्र कुमार पटेल से कलेक्ट्रेट कार्यालय की शाखाओं का संपूर्ण प्रभार प्राप्त करना सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here