Home इंदौर ईद मिलादुन्नबी के मद्देनजर कटनी में प्रशासन ने पुख्ता की व्यवस्थाएं, 26...

ईद मिलादुन्नबी के मद्देनजर कटनी में प्रशासन ने पुख्ता की व्यवस्थाएं, 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी कलेक्‍टर श्री तिवारी के निर्देश पर कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगी विशेष व्यवस्था

33
0

कटनी  – मुस्लिम समाज के प्रमुख धार्मिक पर्व ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर 26 अगस्त को कटनी शहर में आयोजित होने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी एवं अन्य कार्यक्रमों को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आशीष तिवारी ने संबंधित विभागों को जुलूस मार्ग एवं कार्यक्रम स्थलों पर शांति एवं कानून व्यवस्था के साथ यातायात, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

दिलावर चौक से निकलेगा मुख्य जुलूस

ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी, कटनी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 अगस्त को सुबह 8 बजे वाहन रैली तथा दोपहर 3 बजे पैदल जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। जुलूस दिलावर चौक से प्रारंभ होकर यासीन चौक, शरीफ भाई की गली, डॉ. पाठक गली, आजाद चौक, मिशन चौक, गांधी द्वार, जवाहर चौक, सुभाष चौक, मोहन टॉकीज, कचहरी चौराहा एवं स्टेट बैंक क्षेत्र से होते हुए अन्जुमन इस्लामिया स्कूल पहुंचेगा, जहां इसका समापन होगा।अन्जुमन इस्लामिया ट्रस्ट मुड़वारा द्वारा दिए गए कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12 बजे से विभिन्न स्थानों से जुलूस प्रारंभ होकर दिलावर चौक में एकत्रित होगा। इसके बाद लगभग दोपहर 2:30 बजे निर्धारित मार्ग से जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस राजा चौक, शरीफ भाई की गली, आजाद चौक, मिशन चौक, नगर निगम के सामने से गांधी द्वार, जवाहर चौक, सुभाष चौक, मोहन टॉकीज एवं स्टेट बैंक के सामने से होते हुए अन्जुमन इस्लामिया स्कूल पहुंचेगा। कार्यक्रम स्थल पर बच्चों का लगभग दो से तीन घंटे का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

पर्याप्त पुलिस बल एवं सुचारू यातायात व्यवस्था के निर्देश

कलेक्टर श्री तिवारी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, संबंधित एसडीएम, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, जिला पंचायत, शहरी विकास अभिकरण एवं यातायात पुलिस सहित सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।जुलूस के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, यातायात को सुचारू बनाए रखने तथा निर्धारित मार्गों पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यकता के अनुसार कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाने के लिए भी कहा गया है।

साफ-सफाई, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था रहेगी सुनिश्चित

जुलूस मार्ग एवं कार्यक्रम स्थलों पर नगर निगम तथा संबंधित विभागों को विशेष साफ-सफाई, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आवश्यकता के अनुसार कीटनाशक दवा का छिड़काव कराने तथा सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी कहा गया है।स्वास्थ्य विभाग को कार्यक्रम के दौरान आवश्यक चिकित्सीय व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

गृह विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप होगी कार्रवाई

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग, भोपाल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाएं संचालित करने के लिए कहा गया है।प्रशासन का उद्देश्य ईद मिलादुन्नबी के धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है। जुलूस एवं कार्यक्रम समाप्त होने तक संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक व्यवस्थाओं की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here