जबलपुर, केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह का गुरूवार 27 अगस्त को जबलपुर आगमन होगा। रक्षा मंत्री श्री सिंह सुबह 11.55 बजे गोवा से वायुयान द्वारा डुमना एयरपोर्ट आयेंगे तथा दोपहर 12.20 बजे व्हीकल फैक्ट्री पहुचेंगे। रक्षा मंत्री दोपहर 12.35 बजे व्हीकल फैक्ट्री में टी-सीरीज टैंक के ओव्हरहॉल प्रोजेक्ट के भूमिपूजन समारोह में शामिल होंगे। श्री सिंह दोपहर 2.35 बजे व्हीकल फैक्ट्री से प्रस्थान
कर दोपहर 2.45 बजे साउथ सिविल लाइन पहुंचेंगे। रक्षा मंत्री यहां पार्टी लीडर्स की बैठक में शामिल होंने के बाद दोपहर 3.15 बजे डुमना एयरपोर्ट प्रस्थान करेंगे और दोपहर 3.20 बजे वायुयान द्वारा नई दिल्ली रवाना होंगे।

