Home इंदौर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर 4 सितंबर को प्रतिबंधित रहेगा मांसाहारी पदार्थों का...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर 4 सितंबर को प्रतिबंधित रहेगा मांसाहारी पदार्थों का विक्रय

33
0

कटनी  – शासन निर्देशानुसार श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार 4 सितंबर 2026 को मनाए जाने के कारण उक्त दिवस पर नगर सीमा क्षेत्र में मांसाहारी पदार्थों का क्रय-विक्रय प्रतिबंधित किया गया है।नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि शासन निर्देशों के अनुपालन में शुक्रवार 4 सितंबर को मुर्गा, मुर्गी, मांस एवं मछली सहित सभी प्रकार के मांसाहारी पदार्थों का विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस संबंध में नगर के समस्त संबंधित व्यवसायियों एवं नागरिकों को आम सूचना के माध्यम से निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित तिथि 04 सितंबर दिन शुक्रवार को मांसाहारी पदार्थों का क्रय विक्रय न करें। स्वास्थ्य अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों एवं दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here