Home इंदौर शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं जिले के विद्यार्थियों ने विकसित भारत क्विज...

शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं जिले के विद्यार्थियों ने विकसित भारत क्विज में दिखाई सक्रिय सहभागिता माय भारत पोर्टल पर एनएसएस युवा के रूप में पंजीयन कर विद्यार्थियों ने लिया क्विज में हिस्सा

29
0

कटनी– प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में माहाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ सुनील कुमार बाजपेई की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) इकाई द्वारा आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग–2027’ के प्रथम चरण में आयोजित ‘विकसित भारत क्विज प्रतियोगिता’ में सहभागिता के लिए युवाओं को प्रेरित किया जा रहा है।

रासेयो स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने माय भारत पोर्टल पर एनएसएस युवा के रूप में पंजीयन कर ऑनलाइन लिंक के माध्यम से विकसित भारत क्विज प्रतियोगिता में सहभागिता की। विद्यार्थियों ने क्विज के माध्यम से देश के विकास, युवा नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण एवं विकसित भारत के संकल्प से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ माधुरी गर्ग  ने कहा कि युवा देश के भविष्य के साथ-साथ वर्तमान के भी महत्वपूर्ण भागीदार हैं। विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में युवाओं की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जागरूकता और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करते हैं।

एनएसएस जिला संगठक डॉ. रुक्मणी प्रताप सिंह ने कहा कि विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग युवाओं को अपनी प्रतिभा, विचार और नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। एनएसएस का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। इसी उद्देश्य से विद्यार्थियों को क्विज प्रतियोगिता में अधिकाधिक सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।

क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने में विनोद कुमार लोधी, आयुष तिवारी, डॉक्टर दीपेंद्र सिंह राजपूत, अमित चौधरी, डॉक्टर शैलजा, डॉक्टर  ज्योत्सना पाठक, डॉक्टर शोभाराम पाटिल, डॉक्टर, डॉक्टर सुशील मिश्रा, योगेंद्र सोनी, डा राजश्री शर्मा, डॉक्टर श्रद्धा चौधरी, शिवनंदन पटेल विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में युवा नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण एवं विकसित भारत के प्रति जागरूकता का संदेश प्रसारित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here