Home Uncategorized श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए निगम ने बढ़ाई निगरानी ...

श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए निगम ने बढ़ाई निगरानी मच्छर नियंत्रण के लिए पंडाल क्षेत्रों में कराया जा रहा कीटनाशक दवाओं का छिड़काव

35
0

कटनी। गणेश उत्सव के दौरान पंडालों में श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए नगर पालिक निगम कटनी द्वारा मच्छर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बारिश के बाद मच्छरों के पनपने की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए निगम स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा गणेश पंडालों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में विशेष रूप से कीटनाशी दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है।

      निगम की स्वास्थ्य टीमों द्वारा पंडालों के आसपास, पहुंच मार्गों, गलियों, नालियों एवं ऐसे स्थानों पर दवा का छिड़काव किया जा रहा है, जहां पानी जमा होने अथवा मच्छरों के पनपने की संभावना रहती है। उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंडाल क्षेत्रों में नियमित रूप से मच्छर नियंत्रण गतिविधियां की जा रही हैं।

पंडाल क्षेत्रों में स्वास्थ्य अमले की विशेष निगरानी

गणेश उत्सव के दौरान प्रमुख पंडालों एवं अधिक भीड़ वाले क्षेत्रों में निगम स्वास्थ्य अमले द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है। आवश्यकता के अनुसार कीटनाशी दवाओं का छिड़काव कराने के साथ आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता एवं जल निकासी व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

निगम प्रशासन ने गणेश उत्सव समितियों एवं नागरिकों से अपील की है कि पंडालों एवं आसपास पानी जमा न होने दें तथा किसी भी स्थान पर जलभराव या गंदगी दिखाई देने पर निगम को इसकी सूचना दें। निगम द्वारा किए जा रहे मच्छर नियंत्रण अभियान में सहयोग कर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने में सहभागी बनें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here