Home इंदौर जन विश्वास अभियान के तहत संभागायुक्त श्री धनंजय सिंह ने जबलपुर जिले...

जन विश्वास अभियान के तहत संभागायुक्त श्री धनंजय सिंह ने जबलपुर जिले के गढ़ा में शासकीय संस्थाओं का किया निरीक्षण विद्यालय में विद्यार्थियों से संवाद, स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण; व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

27
0

जबलपुर,
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत संभागायुक्त श्री धनंजय सिंह ने आज जबलपुर जिले की गोरखपुर तहसील अंतर्गत गढ़ा क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण किया और शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनहित से जुड़ी सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने भ्रमण के दौरान रानी दुर्गावती शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय, गंगानगर गढ़ा का निरीक्षण कर विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं शैक्षणिक गुणवत्ता का आकलन किया।
उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए नियमित पठन पाठन हेतु प्रेरित किया। साथ ही उन्‍होंने विद्यालय
परिसर में ही जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित सीनियर कन्‍या छात्रावास का निरीक्षण कर
छात्रावास की व्‍यवस्‍थाओं व परिसर के सुव्यवस्थित रख-रखाव के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए।

इसके बाद संभागायुक्त श्री सिंह ने मुख्‍यमंत्री संजीवनी क्‍लीनिक गढ़ा पुरवा का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्‍सकीय स्‍टाफ से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, एएनसी पंजीयन तथा मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केंद्र में गुणवत्तापूर्ण उपचार,
आवश्यक दवाइयों की सतत उपलब्धता एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाएँ। इसके बाद
संभागायुक्‍त श्री सिंह ने नव निवेश कॉलोनी गढ़ा स्थित आयुष्‍मान आरोग्‍य मंदिर का भी निरीक्षण
किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर श्री राघवेन्‍द्र सिंह, एसडीएम श्री अनुराग सिंह तथा संबंधित
अधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here