Home इंदौर राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों में आयोजित हुई विशेष गतिविधियां...

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों में आयोजित हुई विशेष गतिविधियां माताओं को विविधतापूर्ण गर्म पके भोजन की महत्ता बताई, सामुदायिक सहभागिता को दिया बढ़ावा

28
0

कटनी – 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 की थीम “हमारी आंगनवाड़ी हमारी जिम्मेदारी” के अनुरूप कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में पोषण एवं देखभाल से संबंधित सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए विशेष गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में जिले के सभी 1713 आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता से जुड़ी गतिविधियां संचालित की गईं।

                              जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री अब्दुल गफ्फार ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा केंद्रों पर गर्म पके भोजन, टेक होम राशन एवं मेन्यू बोर्ड का प्रदर्शन किया गया। 3 से 6 वर्ष के बच्चों की माताओं, सहयोगिनी मातृ समिति के सदस्यों, आशा कार्यकर्ताओं तथा विद्यालय के शिक्षकों को आमंत्रित कर विशेष पोषण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्यों ने आंगनवाड़ी केंद्रों में प्रदाय किए जाने वाले गर्म पके भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। साथ ही नाश्ते एवं गर्म पके भोजन के साप्ताहिक मेन्यू की जानकारी उपस्थितजनों को दी गई तथा बच्चों के लिए विविधतापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन के महत्व पर चर्चा की गई।

गृह भेंट कर दिया पोषण परामर्श

                              आंगनवाड़ी पर्यवेक्षकों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा संशोधित गृह भेंट मॉड्यूल के अनुसार जन्म से 3 वर्ष तक के बच्चों के घरों में गृह भेंट कर बच्चों की देखभाल एवं पोषण संबंधी परामर्श दिया गया। पोषण पुनर्वास केंद्र से वापस आए बच्चों का फॉलोअप कर उनके परिवारों को आवश्यक पोषण संबंधी जानकारी भी दी गई। क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से संबंधित प्रकरणों का समाधान भी किया गया।

बच्चों ने खेल-खेल में सीखा, मिट्टी से तैयार किए शिक्षण सामग्री

                              राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए “खेल-खेल में सीखें” थीम पर रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं। बच्चों को डू इट योरसेल्फ गतिविधि के तहत मिट्टी से खिलौने एवं टीचिंग लर्निंग मटेरियल तैयार करना सिखाया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में रचनात्मकता, सीखने की रुचि और सहभागिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्रों को सामुदायिक सहभागिता का प्रभावी केंद्र बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here