कटनी – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के अंतर्गत जिलेभर में ‘सेवा मेरा योगदान—एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान’ के संदेश के साथ व्यापक स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं। विभिन्न ग्राम पंचायतों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर श्रमदान किया और स्वच्छता का संकल्प लिया। बड़वारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विधायक श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह की अगुवाई में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं स्वच्छता शपथ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उपस्थितजनों ने सामूहिक श्रमदान किया तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को बंद करने का संकल्प लिया। विधायक श्री सिंह ने कपड़े के थैलों का वितरण कर प्लास्टिक मुक्त समाज का संदेश दिया।
इसी क्रम में बहोरीबंद के मरही माता मंदिर परिसर में जनपद सदस्य श्री प्रकाश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष श्री लोकेश व्यहवार एवं सरपंच श्रीमती मधु ब्रजेश गुप्ता सहित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की सहभागिता से स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। गांधी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण, स्वच्छता शपथ एवं सामूहिक श्रमदान के साथ स्वच्छता और सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार का संदेश दिया गया। इसी प्रकार जनपद पंचायत कटनी की समस्त ग्राम पंचायतों में भी स्वच्छता उत्सव आयोजित कर जनभागीदारी से श्रमदान एवं स्वच्छता गतिविधियां की गईं। ग्राम सभाओं में स्वच्छता व्यवस्था के आकलन, स्थानीय आवश्यकताओं तथा सुधारात्मक कार्यवाही पर चर्चा की गई।
अभियान के माध्यम से जिलेवासियों को स्वच्छता को जन-अभियान बनाने, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचने का संदेश दिया गया। जनभागीदारी के साथ आयोजित गतिविधियों ने स्वच्छ, स्वस्थ एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक ग्रामों के निर्माण की दिशा में सामूहिक संकल्प को मजबूत किया।