Home इंदौर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने किया रांझी में तीन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने किया रांझी में तीन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

12
0

जबलपुर,
कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देश पर दूषित और मिलावटी खाद्य सामग्री के विक्रय को रोकने
चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने रांझी क्षेत्र स्थित न्यू बप्पा
स्वीट्स, गांधी स्वीट्स एवं बीकानेर स्वीट्स का निरीक्षण किया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान बप्पा स्वीट्स के
कारखाने में साफ सफाई नहीं पाई गई। स्टोर में सड़े अदरक एवं गोभी रखी पाई गई। लगभग 3 किलो
अदरक एवं 15 किलो गोभी को मौके पर नष्ट कराया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि बप्पा स्वीट्स के संचालक को धारा 32 का नोटिस दिया जा रहा है।
इस प्रतिष्ठान से ड्राई फ्रूट बर्फी, खोवा बर्फी, केशर पेड़ा, कलाकंद के सैंपल जांच हेतु लिए गए हैं।उन्होंने
बताया कि अभियान में गांधी स्वीट्स से कराची हलुआ, पतिसा एवं चकली के तथा बीकानेर स्वीट्स से
कलाकंद, केशर पेड़ा और पतिसा के सैंपल लिए गए है। सभी नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला
भोपाल भेजे जा रहे है। रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कारवाई की जाएगी कारवाई निरंतर जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here