जबलपुर,
राज्य शासन ने किसानों की सुविधा को देखते समर्थन मूल्य पर कोदो-कुटकी के उपार्जन हेतु पंजीयन की
अवधि 5 नवंबर से बढ़ाकर 25 नवंबर कर दी है। कोदो-कुटकी उत्पादक किसान समर्थन मूल्य पर अपनी
उपज का विक्रय करने अब 25 नवंबर तक पंजीयन करा सकेंगे।
उप संचालक कृषि उमेश कुमार कटहरे ने ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कोदो-कुटकी उत्पादक
किसानों के पंजीयन के लिए जिले में 5 पंजीयन केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन पंजीयन केंद्रों में सेवा
सहकारी संस्था बरगी, सेवा सहकारी संस्था गौरी, सेवा सहकारी संस्था बघराजी, सेवा सहकारी संस्था
पडरिया तथा सहकारी विपणन संस्था सिहोरा शामिल है।
उप संचालक कृषि ने पंजीयन कराने से शेष रह गये कोदो-कुटकी उत्पादक किसानों से 25 नवंबर तक
अपना पंजीयन करा लेने का आग्रह किया है।

