Home इंदौर ग्राम देवडोंगरा बना स्वामित्व योजना की शत-प्रतिशत रजिस्ट्री का उदाहरण, सभी 66...

ग्राम देवडोंगरा बना स्वामित्व योजना की शत-प्रतिशत रजिस्ट्री का उदाहरण, सभी 66 हितग्राहियों को मिला भूमि का मालिकाना हक धनतेरस पर विधायक व कलेक्टर ने हितग्राहियों को सौपे रजिस्ट्री के दस्तावेज

5
0

कटनी– धनतेरस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत खरखरी नं. 1 के ग्राम देवडोंगरा मे 66 परिवारों को ऐसा उपहार मिला, जो उनके लिए लंबे समय तक महत्वपूर्ण साबित होगा। प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना के अंतर्गत गांव के सभी 66 आबादी भूमि पट्टाधारकों की रजिस्ट्री का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर उन्हें भूमि का कानूनी मालिकाना हक प्रदान किया गया है। इस उपलब्धि के साथ  देवडोंगरा ने स्वामित्व योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की एक मिसाल पेश की है।

          धनतेरस के अवसर पर ग्राम देवडोंगरा में आयोजित कार्यक्रम में मुड़वारा विधायक श्री संदीप जायसवाल, कलेक्टर श्री आशीष तिवारी, एसडीएम श्री जीतेन्द्र पटेल व तहसीलदार श्री अजीत तिवारी की उपस्थिति में आबादी भूमि की रजिस्ट्री प्राप्त करने वाले हितग्राहियों को दस्तावेज सौपे गए।

          मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित मुड़वारा विधायक श्री संदीप जायसवाल ने धनतेरस की शुभकामनाएं देते हुए हितग्राहियों को शासन द्वारा दिए गए सौगात के लिए बधाई दी। उन्होेने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डा मोहन यादव की दूरगामी सोच का परिणाम है जिसके तहत भू अधिकार धारकों को सत्यापित पक्की रजिस्ट्री प्राप्त हो रही है और आज हम इस अवसर के साक्षी बन रहे है। उन्होने कहा कि पात्र हितग्राहियों को शासन द्वारा निशुल्क रजिस्ट्री कराकर दस्तावेज सौपे जा रहे है। अब उन्हे उनकी जमीन का पूर्ण अधिकार मिल गया है।

          कार्यक्रम के दौरान विधायक एवं कलेक्टर ने ग्रामीणजनों से नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए एकजुट होकर प्रयास करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है। सभी के सामूहिक प्रयासों और जनजागरूकता से ही क्षेत्र को नशामुक्त बनाया जा सकता है।

          कार्यक्रम मे ग्राम देवडोंगरा की सरपंच श्रीमती सुनीता अमित पाण्डेय, सचिव सुलेखा गुप्ता, नायब तहसीलदार सुश्री अवंतिका तिवारी सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीणजन व बच्चें उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here