Home इंदौर जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में ई-टोकन एवं उर्वरक वितरण...

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में ई-टोकन एवं उर्वरक वितरण प्रणाली पर खसरे जोड़ने का दिया गया लाइव प्रजेंटेशन.

22
0

जबलपुर, जिला पंचायत की सामान्‍य प्रशासन समिति की आज शुक्रवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में संपन्न हुई बैठक में कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान जिला पंचायत के सदस्‍यों के समक्ष में ई-टोकन एवं उर्वरक प्रणाली के अंतर्गत ई-टोकन जनरेट करने की प्रक्रिया का लाइव प्रजेंटशन दिया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोंटिया की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिला पंचायत के
सीईओ अभिषेक गहलोत भी मौजूद थे। बैठक में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री विवेक पटेल द्वारा प्रस्‍तुत नक्‍शे, खसरे एवं आधार का विवरण प्राप्‍त कर लाईव प्रकिया के माध्यम से ई-टोकन प्रणाली के पोर्टल पर सर्वप्रथम भू-अभिलेख विकल्‍प पर छह खसरों को जोडा गया। जो अनुमोदन हेतु एसडीएम लॉगइन जबलपुर को प्रेषित किया गया। चूंकि भूमि का रिकार्ड राजस्‍व के पास होता है इसलिये खसरे का सत्‍यापन भी एसडीएम लॉगइन के माध्‍यम से होगा। ई-वितरण प्रणाली (टोकन) में कृषकों द्वारा आधार से ई टोकन जनरेट कर खाद के लिये टोकन जनरेट किया जाता है जिसकी वैधता तीन दिवस की होती है। तीन दिवस के अंदर कृषक द्वारा चुने हुये डबल लॉक केन्‍द्र, सरकारी समिति निजी विक्रय केन्‍द्र से खाद प्राप्‍त की जा सकती है। बैठक में बताया गया कि ई-टोकन एवं उर्वरक वितरण प्रणाली के बाद जबलपुर जिले में खाद वितरण की
घर पहुंच सेवा भी पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर प्रारंभ की गई है। शुरुआत में डबल लॉक केंद्र रिछाई पनागर, मझौली एवं शहपुरा में ई-टोकन प्रणाली के अंतर्गत 5 किलोमीटर के दायरे में किसानों को उर्वरक की घर पहुँच सेवा दी जा रही है। अभी तक 03 किसानों द्वारा इस सुविधा का लाभ लिया गया है।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here