जबलपुर, जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की आज शुक्रवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में संपन्न हुई बैठक में कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान जिला पंचायत के सदस्यों के समक्ष में ई-टोकन एवं उर्वरक प्रणाली के अंतर्गत ई-टोकन जनरेट करने की प्रक्रिया का लाइव प्रजेंटशन दिया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोंटिया की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिला पंचायत के
सीईओ अभिषेक गहलोत भी मौजूद थे। बैठक में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री विवेक पटेल द्वारा प्रस्तुत नक्शे, खसरे एवं आधार का विवरण प्राप्त कर लाईव प्रकिया के माध्यम से ई-टोकन प्रणाली के पोर्टल पर सर्वप्रथम भू-अभिलेख विकल्प पर छह खसरों को जोडा गया। जो अनुमोदन हेतु एसडीएम लॉगइन जबलपुर को प्रेषित किया गया। चूंकि भूमि का रिकार्ड राजस्व के पास होता है इसलिये खसरे का सत्यापन भी एसडीएम लॉगइन के माध्यम से होगा। ई-वितरण प्रणाली (टोकन) में कृषकों द्वारा आधार से ई टोकन जनरेट कर खाद के लिये टोकन जनरेट किया जाता है जिसकी वैधता तीन दिवस की होती है। तीन दिवस के अंदर कृषक द्वारा चुने हुये डबल लॉक केन्द्र, सरकारी समिति निजी विक्रय केन्द्र से खाद प्राप्त की जा सकती है। बैठक में बताया गया कि ई-टोकन एवं उर्वरक वितरण प्रणाली के बाद जबलपुर जिले में खाद वितरण की
घर पहुंच सेवा भी पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर प्रारंभ की गई है। शुरुआत में डबल लॉक केंद्र रिछाई पनागर, मझौली एवं शहपुरा में ई-टोकन प्रणाली के अंतर्गत 5 किलोमीटर के दायरे में किसानों को उर्वरक की घर पहुँच सेवा दी जा रही है। अभी तक 03 किसानों द्वारा इस सुविधा का लाभ लिया गया है।
जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में ई-टोकन एवं उर्वरक वितरण प्रणाली पर खसरे जोड़ने का दिया गया लाइव प्रजेंटेशन.
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42








