Home इंदौर जिले के तेरह क्लस्टरों से शुरू हुई वॉश ऑन व्हील्स सेवा का...

जिले के तेरह क्लस्टरों से शुरू हुई वॉश ऑन व्हील्स सेवा का होगा विस्तार.

28
0

जबलपुर, जिले के ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत 13 क्लस्टरों के 401 गांवों से प्रारंभ किये गये नवाचार  वॉश ऑन व्हील्स का जल्दी ही विस्तार होगा और पन्द्रह दिन में इस सेवा को 47 सेक्टरों में लागू किया जाएगा। जबलपुर जिले में स्वच्छता संस्कार सफाई साथी आपके द्वार  वॉश ऑन व्हील्स के इस नवाचार की शुरुआत प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने इसी वर्ष 13 अगस्त को मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम से की थी। स्वच्छता संस्कार सफाई साथी आपके द्वार (वॉश ऑन व्हील) के अंतर्गत उस सेक्टर में आने वाले गांवों
के संस्थागत शौचालय जैसे स्कूल, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र द्वारा क्यूआर कोड के माध्यम से सफाई की मांग के अनुसार संबंधित सफाई साथी मौके पर जाकर गुणवत्तायुक्त सफाई का कार्य किया जा रहा है। जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस नवाचार के तहत अभी तक जिले के 2 हजार 134 संस्थागत शौचालयों की सफाई कर सफाई साथियों द्वारा 5 लाख 70 हजार 200 रुपये की आय अर्जित
की जा चुकी है। इस राशि में एक परिवार के प्रथम शौचालय की सफाई हेतु 200 रुपये एवं शेष शौचालयों का 100 रुपये, सामुदायिक स्वच्छता परिसर का 500 रुपये एवं व्यक्तिगत शौचालय की सफाई हेतु 50 रुपये शुल्क लिया जाता है। सफाई साथी द्वारा शुल्क प्राप्ति की बकायदा रसीद संबंधित संस्था को प्रदाय की जाती है। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता को बढ़ावा देने और संस्थागत शौचालयों की नियमित गुणवत्तापूर्ण
सफाई सुनिश्चित करने की दिशा में में महत्वपूर्ण साबित हो रही इस सेवा के अंतर्गत अब वॉश ऑन व्हील्स के ऐप के माध्यम से डिमांड स्वीकार की जा रही है एवं सफाई के बाद कार्यपूर्णता की जानकारी भी इसी ऐप में दर्ज की जा रही है। वर्तमान में 13 क्लस्टरों में संचालित इस सेवा के अंतर्गत सिहोरा जनपद पंचायत के गांधीग्राम क्लस्टर में 25 शौचालयों की सफाई कर धर्मेन्द्र कुमार 82 हजार रुपये, मझगंवा में 26 शौचालयों की सफाई कर रमेश कुमार 68 हजार रुपये, मझौली जनपद पंचायत के इंद्राना में 41 शौचालयों की सफाई कर आकाश 65 हजार रुपये, जबलपुर जनपद के निगरी क्लस्टर में 24 शौचालयों की सफाई कर गोलू बाल्मीक 63 हजार रुपये की आय अर्जित कर चुके हैं। इसी प्रकार पनागर जनपद के सिंगलदीप क्लस्टर में 42 शौचालयों की सफाई कर संतोष कुमार 48 हजार रुपये, पाटन जनपद के केमोरी में 32 शौचालयों की सफाई कर बलवान को 38 हजार रुपये, शहपुरा जनपद के चरगवां पुरानी में 29 शौचालयों की सफाई कर प्रदीप 37 हजार रुपये, पाटन के लोहारी कांटी
में 29 शौचालयों कर सुखदेव को 34 हजार रुपये, शहपुरा के बेलखेड़ा में 32 शौचालयों की सफाई कर नरेंद्र को 34 हजार रुपये, पाटन के बिलखरबा में 33 शौचालयों की सफाई कर गणेश 32 हजार रुपये, शहपुरा के बिजौरी में 36 शौचालयों की सफाई कर बंटी 31 हजार रुपये, शहपुरा के सहजपुर में 32 शौचालयों की सफाई कर मुकेश कुमार 26 हजार रुपये तथा सिहोरा के गोसलपुर क्लस्टर में 20
शौचालयों की सफाई कर धर्मेन्द्र कुमार 12 हजार 200 रुपये की आय प्राप्त कर चुके हैं। वॉश ऑन व्हील्स सेवा के अंतर्गत सफाई साथियों को किट प्रदान की गई है। किट में पूरे शरीर को ढकने वाला ड्रेस, हेलमेट, दस्ताने, चश्मा, गमबूट (जूते), मास्क, जैकेट, इलेक्ट्रिक कार वॉशिंग मशीन, बैटरी से चलने वाली कार वॉश मशीन, इलेक्ट्रिक टॉयलेट क्लीनिंग ब्रश, बैटरी से चलने वाला टॉयलेट क्लीनिंग ब्रश, इलेक्ट्रिक छप्पे मशीन, वाइपर ब्रश, फिनाइल, साबुन लिक्विड, परफ्यूम लिक्विड, मच्छर मारने वाला स्प्रे, वायर के साथ इलेक्ट्रिक एक्सटेंशन बोर्ड, मटेरियल कैरी बॉक्स, तथा बॉक्स के लिए रबर बेल्ट आदि
सामग्री उपलब्ध कराई गई है।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here