जबलपुर, जिला निर्वाचन कार्यालय ने नो मेपिंग श्रेणी के ऐसे मतदाता जिन्हें नोटिस जारी किये गये हैं, उन्हें 14 फरवरी के पूर्व नोटिस में दिये गये समय और स्थान पर सुनवाई के लिये आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की अपील की है। जिला निर्वाचन कार्यालय ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तय कार्यक्रम के अनुसार 14 फरवरी के बाद नो मेपिंग वाले
मतदाताओं को जारी नोटिसों पर सुनवाई नहीं होगी।उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति परस्ते ने बताया कि जिले में मतदाता
सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 23 दिसंबर को किया गया था। उन्होंने बताया कि नो मैपिंग की श्रेणी में ऐसे मतदाता शामिल हैं, जिन्होंने अपने गणना पत्र में वर्ष 2003 की मतदाता सूची की कोई लिंक नहीं दी है। ऐसे सभी मतदाताओं को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा नोटिस जारी किए गए हैं। निर्वाचन आयोग ने नो मेपिंग वाले मतदाताओं को जारी नोटिस की सुनवाई और दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए
14 फरवरी अंतिम तिथि नियत की है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले के ऐसे नागरिक जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है या जिनके नाम में किसी प्रकार का संशोधन होना है, वे नाम जोड़ने, नाम हटाने या नाम में
संशोधन के लिए फॉर्म 6, 7 या 8 द्वारा अपना ऑनलाइन भर सकते हैं अथवा संबंधित क्षेत्र के बीएलओ के पास कर सकते हैं। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने या नाम में संशोधन के लिये दावा- आपत्ति देने की अंतिम तिथि 22 जनवरी नियत की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे जागरूक होने का परिचय दें और मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं। इस संबंध में नागरिकों द्वारा किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए संबंधित बीएलओ से संपर्क किया जा सकता है।
14 फरवरी तक ही होगी नो मैपिंग वाले मतदाताओं को जारी नोटिसों पर सुनवाई. नियत दिन, समय और स्थान पर सुनवाई के लिये उपस्थित होने अपील. नाम जुड़वाने या संशोधन के लिये 22 जनवरी तक दिये जा सकेंगे दावे-आपत्ति
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42








