Home इंदौर सब्जी फल के ठेले से आत्मनिर्भर बनने का सफर पीएम स्‍वनिधि...

सब्जी फल के ठेले से आत्मनिर्भर बनने का सफर पीएम स्‍वनिधि योजना बनी सोनिया के बदलाव की चाबी

9
0

कटनी – प्रधानमंत्री स्‍वनिधि योजना के अंतर्गत बिना ब्‍याज के मिले ऋण ने सोनिया बेन की किस्‍मत संवार दी है। इस योजना में मिली राशि का उपयोग कर वह सब्जी एवं फल की दुकान  संचालित कर रही है। इस व्यवसाय से सोनिया को हर माह 40 से 45 हजार रुपए की आय हो रही है। सोनिया ने अपनी लगन एवं मेहनत से साबित कर दिया है कि परिश्रम का फल मीठा होता है। कटनी नगर के महाराणा प्रताप वार्ड, झिंझरी की निवासी 29 वर्षीय सोनिया बेन पहले सब्जी बेचने का छोटा मोटा व्यवसाय करती थी। लेकिन इससे इतनी आय नही हो पाती थी कि अपने परिवार का ठीक से गुजारा कर सके। अपनी आय बढ़ाने के लिए सोनिया के काफी प्रयास किए किन्तु आर्थिक परिस्थितियां आड़े आ रही थीं। फिर सोनिया को नगर निगम  से जानकारी मिली कि प्रधानमंत्री स्‍वनिधि योजना के तहत स्‍वयं का व्‍यवसाय करने के लिए बिना ब्‍याज का ऋण मिलता है। इस पर सोनिया ने ऋण लेने के लिए नगर निगम में आवेदन किया। पहली बार उसे बैंक से 10 हजार रुपए का ऋण स्‍वीकृत किया गया था जिससे उन्होंने अपना सब्जी का व्यवसाय बढ़ाया और अपनी मेहनत और लगन  की बदौलत धीरे धीरे इस ऋण को समय पर अदा कर दिया। इसके बाद उन्होंने 20 हजार रुपए का ऋण लिया और इसे अदा करने के बाद 50 हजार रुपए ऋण लिया। सोनिया यह ऋण भी पूरी तरह से अदा कर चुकी है सोनिया ने बताया कि बैंक से 50 हजार का ऋण मिलने पर उसने सब्जी के साथ फल का भी व्यवसाय प्रारंभ किया। जिसमें उनके पति श्री अभय बेन भी मदद करते है।  पति पत्नी दोनों की मेहनत से सब्जी एवं फल के व्‍यवसाय से हर माह 40 से 45 हजार रुपए की आमदनी हो जाती है।सोनिया ने प्रधानमंत्री स्‍वनिधि जैसी योजना लागू कर छोटे व्‍यवसायियों को बिना ब्‍याज का ऋण दिलाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्‍यवाद दिया है।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here