Home इंदौर सर्वेक्षण के निर्धारित मानकों के अनुरूप सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग हेतु निगमायुक्त...

सर्वेक्षण के निर्धारित मानकों के अनुरूप सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग हेतु निगमायुक्त ने किया विशेष दल गठित प्रत्येक वार्डो के लिए नियुक्त किए अलग- अलग नोडल अधिकारी प्रातःकालीन भ्रमण कर प्राप्त कमियों को दूर करानें गठित दल को दिए निर्देश

6
0

कटनी  स्वच्छ सर्वेक्षण की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर कटनी नगर का नाम स्वच्छता के शिखर पर ले जानें हेतु निगम प्रशासन द्वारा प्रयास तेज कर दिए गए है। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार स्वच्छता संबंधी गतिविधियों की रोजाना मॉनिटरिंग करने तथा प्रातः कालीन नगर भ्रमण कर निर्धारित मानकों के अनुरूप नगर की सफाई व्यवस्था का मूल्यांकन कर क्षेत्रीय स्वच्छता प्रभारी एवं दरोगाओं के माध्यम से व्यवस्थाओं को दुरुस्त करानें हेतु विशेष दल का गठन किया है। निगमायुक्त ने इस हेतु प्रत्येक वार्ड के लिए अलग- अलग नोडल अधिकारियों  की नियुक्ति भी की गई है।

वार्डवार नोडल अधिकारी

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने वार्ड क्रमांक 1 से 6 तक के लिए श्री जागेश्वर पाठक राजस्व अधिकारी, धनंजय भदौरिया, दीपक दुबे, विनोद सिंह चौहान, विजय शर्मा एवं अरविंद शुक्ला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं वार्ड क्रमांक 7 से 10 तक के लिए अभय कुमार जार, संजय कुमार पाठक, सनद विश्वकर्मा, मुकेश राजपूत को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।जबकि वार्ड क्रमांक 11 से 15 तक के लिए आशीष  बिलैया, राहुल सिंह ठाकुर, श्रीकांत तिवारी, श्रीमती मोना करेरा मृदुल श्रीवास्तव को, वार्ड क्रमांक 16 से 21 तक के लिए श्री सुधीर मिश्रा, प्रकाश पांडेय, पंकज निगम, यश कुमार रजक, अंशुमान सिंह एवं सुनील जार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वार्ड क्रमांक 22 से 29 हेतु अनिल जायसवाल, सुनील सिंह, पारसनाथ प्रजापति, पवन कुमार श्रीवास्तव, शैलेन्द्र दुबे, वरूणेश मिश्रा, कामता प्रसाद पांडेय तथा जेपी सिंह बघेल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जबकि वार्ड क्रमांक 30 से 33 तक के लिए अभिषेक कुमार अरजरिया, सागर नायक, लवकुश तिवारी, जयकुमार सेन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है वहीं वार्ड क्रमांक 34 हेतु श्री असित खरे, वार्ड क्रमांक 35 हेतु मनोज पाठक तथा वार्ड क्रमांक 36 से 38 तक के लिए राकेश तिवारी, विकास उईके एवं हरिसिंह चौहान को तथा वार्ड क्रमांक 39 से 41 हेतु अभिषेक बघेल, अंबिकेश तिवारी तथा मयंक परोहा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसी तरह वार्ड क्रमांक 42 हेतु रवि शंकर पांडेय, तथा वार्ड क्रमांक 43 से 45 हेतु श्री मानेन्द्र सिंह बघेल योगेश पवार तथा संजय मिश्रा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।निगमायुक्त सुश्री ने संबंधित दल के अधिकारियों कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था से जुड़े कार्यों एवं गतिविधियों की प्राथमिकता के आधार पर मॉनिटरिंग करते हुए निरीक्षण प्रतिवेदन से प्रत्येक तीन दिवस अवगत कराने के निर्देश दिए है।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here