कटनी – नगर क्षेत्र में बंदरों की बढ़ती समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिक निगम द्वारा नागरिकों को राहत प्रदान करने हेतु विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के मथुरा से विशेषज्ञ टीम को बुलाकर बंदरों को पकड़ने की कार्यवाही शुरू कराई गई है।नगर निगम प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य नगर क्षेत्र में बंदरों के उत्पात पर नियंत्रण स्थापित कर आमजन को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराना है। बंदरों की लगातार बढ़ती संख्या के कारण नागरिकों को हो रही परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए यह पहल की गई है।अभियान की शुरुआत मंगलवार को विश्राम बाबा वार्ड से की गई, जहां विशेषज्ञ टीम द्वारा लोक निर्माण कार्यालय परिसर के पीछे पिंजरे स्थापित कर 19 बंदरों को सफलतापूर्वक पकड़ा गया। इस दौरान नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौके पर उपस्थित रहे और अभियान की मॉनिटरिंग की।स्वास्थ्य अधिकारी श्री संजय सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए बंदरों को सुरक्षित रूप से वन क्षेत्रों में छोड़ा जा रहा है, जिससे वे पुनः नगर क्षेत्र में वापस न आ सकें। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगामी दिनों में नगर के अन्य वार्डों में भी चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जाएगा।नगर निगम द्वारा उठाए गए इस कदम से शहरवासियों को बंदरों की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। प्रशासन ने नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न करें। बंदरों की समस्या से परेशान नागरिक नगर निगम में स्थापित कंट्रोल रूप के टोल फ्री नंबर 1800 233 0877 और 14420 पर संपर्क कर अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं।
नगरवासियों को बंदरों की समस्या से मिलेगी राहत नगर निगम ने शुरू कराया विशेष अभियान, 19 बंदरों को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया बंदर पकड़ने हेतु नागरिकों से निगम के टोल फ्री नंबर 14420 पर संपर्क करने की अपील
1
/
42
हनुमान प्रकटोत्सव पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा भक्तों ने लगाये जय श्री राम के जयकारे
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बहोरीबंद इकाई द्वारा किया गया सम्मान समारोह
निकाली गई 1151 कलशो की भाव प्रकट करते हुए विशाल शोभायात्रा
मरही माता मंदिर में लगी भक्तों की अपार भीड़
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
1
/
42










