Home इंदौर शिक्षा विभाग अंतर्गत जिला परियोजना प्रबंधन इकाई की समीक्षा बैठक संपन्न

शिक्षा विभाग अंतर्गत जिला परियोजना प्रबंधन इकाई की समीक्षा बैठक संपन्न

19
0

जबलपुर,
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक गहलोत की अध्‍यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग अंतर्गत जिला परियोजना प्रबंधन इकाई की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गहलोत ने कहा कि आगामी दिवसों में सभी शिक्षक पढ़ाई पर विशेष फोकस करते हुए समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण कर शत् प्रतिशत परिणाम लाने हेतु प्रयास करें। सभी छात्रों के स्तर में उन्नयन हो, बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान का विधिवत क्रियान्वन हो। सभी मॉनिटरिंगकर्ता अपने
लक्ष्य अनुसार समस्त विद्यालयों की अकादमिक मॉनीटरिंग अनिवार्य रूप से करें।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गहलोत ने शिक्षकों एवं छात्रों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने, एमपीटास्क छात्रवृत्ति स्वीकृति, प्रोफाइल अपडेशन, फेल्ड अकाउंट करेक्शन कार्य शीघ्र पूर्ण करने निर्देशित किया। साथ ही कहा कि ड्रापबॉक्स, यूडाईस कार्य,शतप्रतिशत मैपिंग 3 दिवस में पूर्ण करें। उन्‍होंने इसके लिए शिक्षकों को व्यक्तिगत नाम से जबावदेही दी जाए। शाला एवं छात्र हित में आकस्मिक निधि का समय सीमा में उपयोग, सभी शाला प्रभारी एवं शिक्षकों की ई-अटेंडेंस के माध्यम से उपस्थिति अनिवार्य रूप से लगाई जाए एवं इसी के आधार पर वेतन आहरित किया जाए। ई-अटेंडेंस न
लगाने वाले लोकसेवको को स्पष्टीकरण जारी किया जाए। शाला परिसर, कक्षाओं एवं बालक-बालिका शौचालय की साफ सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्‍होंने कहा कि आगामी दिवसों में सभी निरीक्षणकर्ताओं के द्वारा स्कूलों की सतत अकादमिक मॉनिटरिंग कर शतप्रतिशत परिणाम लाने समस्त शिक्षकों के द्वारा विद्यालय स्तर पर दैनिक पाठ योजना के अनुसार अध्यापन किया जा रहा है या नहीं तथा कमजोर छात्रों के लिए क्या प्रयास किया जा रहे हैं, विशेष रूप से देखा जाएगा। इसके साथ ही
शालावार तैयारियों की समीक्षा जिला स्तर से की जाएगी। बैठक में स्व सहायता समूहों द्वारा मध्याह्न भोजन योजना का सुचारू रूप से क्रियान्वयन, मध्याह्न भोजन की उपस्थिति समय पर दर्ज करना, रोस्टर अनुसार निरीक्षण करना, विद्यालय स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल की सुनिश्चितता, निर्माण कार्य आदि विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी, डीपीसी योगेश शर्मा, डाइट प्राचार्य अजय दुबे सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here