Home इंदौर मुख्यमंत्री डॉ. यादव से दिव्यांग तैराक श्री लोहिया ने न्यूज़ीलैंड रवाना होने...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से दिव्यांग तैराक श्री लोहिया ने न्यूज़ीलैंड रवाना होने से पूर्व दिल्ली में की भेंट कुक स्ट्रेट तैराकी चुनौती के लिए टीम को शुभकामनाएँ.

11
0

जबलपुर,
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री से सम्मानित, विक्रम अवॉर्डी एवं अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग तैराक श्री सत्येंद्र सिंह लोहिया एवं उनकी टीम को दिल्ली स्थित आवास पर आगामी अंतरराष्ट्रीय समुद्री तैराकी चुनौती के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस बार भी टीम एक नया कीर्तिमान स्थापित कर मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाएगी। तैराक श्री लोहिया अपनी टीम के साथ नई दिल्ली से न्यूज़ीलैंड के लिए प्रस्थान कर रहे हैं, जहाँ वे 26 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाली विश्वस्तरीय 36
किलोमीटर लंबी कुक स्ट्रेट (Cook Strait) समुद्री तैराकी चुनौती में भाग लेंगे। टीम में मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के एक अन्य दिव्यांग खिलाड़ी भी शामिल हैं। साथ ही श्री सद्दाम खान भी इस अंतरराष्ट्रीय समुद्री तैराकी अभियान का हिस्सा हैं। टीम के कोच श्री मुजीब द्वारा न्यूज़ीलैंड में प्रशिक्षण एवं तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तिरंगे के साथ पूरी टीम को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि श्री सत्येंद्र सिंह लोहिया ने इससे पूर्व इंग्लिश चैनल जैसी अत्यंत कठिन अंतरराष्ट्रीय समुद्री
तैराकी चुनौतियों को सफलतापूर्वक पार कर प्रदेश और देश का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री लोहिया जैसे खिलाड़ी दिव्यांगजनों की असीम क्षमता, साहस और आत्मबल के प्रतीक हैं तथा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here